सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह से लेकर संजय दत्त तक, खलनायक के रूप में नजर आए बॉलीवुड के ये बड़े स्टार्स; दर्शकों ने किया पसंद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 23 Nov 2025 01:07 PM IST
सार

Bollywood Actors As Villains: बॉलीवुड के कई अभिनेता फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आए हैं। इन खलनायकों को काफी पसंद किया गया है। 

विज्ञापन
When Bollywood Stars Turned Villains Ranveer Singh Dhurandhar Sanjay Dutt Bobby Deol
रणवीर सिंह, संजय दत्त - फोटो : एक्स
बॉलीवुड के कई मशहूर अभिनेताओं ने फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' में अर्जुन रामपाल खलनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी कई अभिनेताओं ने फिल्मों में पारंपरिक खलनायक से अलग लुक रखा और अभिनय किया। दर्शकों ने इन्हें खूब पसंद किया। कई विलेन ऐसे रहे जो नायकों पर भारी पड़े और उनकी वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चली।
Trending Videos
When Bollywood Stars Turned Villains Ranveer Singh Dhurandhar Sanjay Dutt Bobby Deol
अर्जुन कपूर - फोटो : एक्स
अर्जुन कपूर- डेंजर लंका
फिल्म 'सिंघम अगेन' (2024) में अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका का नेगेटिव किरदार निभाया है। उनका किरदार एक चालाक और तेज दिमाग वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और कई कलाकारों ने अभिनय किया लेकिन अर्जुन कपूर के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

'कमांडो' में नेगेटिव किरदार निभाने के बाद जयदीप अहलावत के पास आने लगे थे अजीब ऑफर, फिर इस तरह बदली छवि

विज्ञापन
विज्ञापन
When Bollywood Stars Turned Villains Ranveer Singh Dhurandhar Sanjay Dutt Bobby Deol
आर माधवन - फोटो : यूट्यूब
आर माधवन- वनराज
फिल्म 'शैतान' (2024) में आर माधवन ने वनराज कश्यप का नेगेटिव किरदार निभाया। यह फिल्म गुजराती फिल्म 'वश' पर आधारित थी। इसमें दिखाया गया है कि एक अजनबी एक लड़की को वश में करने के लिए काले जादू का इस्तेमाल करता है। इसमें आर माधवन के किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
When Bollywood Stars Turned Villains Ranveer Singh Dhurandhar Sanjay Dutt Bobby Deol
बॉबी देओल - फोटो : यूट्यूब
बॉबी देओल- अबरार अहमद
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसमें रणबीर कपूर के किरदार के अलावा बॉबी देओल के नेगेटिव किरदार अबरार अहमद को पसंद किया गया। फिल्म में उनके कम संवाद, चमकीली आंखें और शांत गुस्से ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। विलेन के रूप में बॉबी देओल को दर्शकों ने पसंद किया।
विज्ञापन
When Bollywood Stars Turned Villains Ranveer Singh Dhurandhar Sanjay Dutt Bobby Deol
रणवीर सिंह - फोटो : एक्स
रणवीर सिंह- अलाउद्दीन खिलजी
फिल्म 'पद्मावत' (2018) में रणवीर सिंह ने विलेन अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया। इस फिल्म में नायक से ज्यादा खलनायक को दमदार दिखाया गया। अलाउद्दीन खिलजी का किरदार बेरहम, जुनूनी और डरावना था। कह सकते हैं कि उनके अभिनय की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed