फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Father Daughter Duo: इन स्टार्स का है अपनी बेटियों से गहरा नाता, बेस्ट पापा की लिस्ट में शाहरुख और चंकी भी हैं

Thu, 30 May 2024 03:40 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 30 May 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
father daughter duo from bollywood who has an amazing chemistry shah rukh khan Suhana khan Ranbir kapoor Raha
बॉलीवुड स्टार्स - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बॉलीवुड के कई सितारे जहां काम की वजह से अपने बच्चों के संग ज्यादा समय नहीं बिता पाते हैं वहीं कई सितारे ऐसे हैं जिनके लिए उनका परिवार ही सब कुछ है। वे अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर अपने बच्चों संग समय बिताते नजर आते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताते हैं जो खास कर अपनी बेटियों पर जान छिड़कते हैं। 
father daughter duo from bollywood who has an amazing chemistry shah rukh khan Suhana khan Ranbir kapoor Raha
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम सबसे पहले आता है। शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी बेटी के साथ स्पॉट किए जाते हैं। सुहाना और शाहरुख के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दसूरे के पोस्ट पर कमेंट भी करते नजर आते हैं। शाहरुख खान ने खुद कई मौकों पर कहा है कि वे अपने बच्चों के दोस्त हैं। 
father daughter duo from bollywood who has an amazing chemistry shah rukh khan Suhana khan Ranbir kapoor Raha
संजय कपूर और शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के मशहूर पिता-पुत्री की जोड़ी की बात करें तो संजय कपूर और शनाया कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। संजय कपूर अपनी बेटी के साथ काफी समय बिताते नजर आते हैं। क्रिसमस लेकर दीवाली हर त्योहार में संजय अपनी बेटी के संग दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
father daughter duo from bollywood who has an amazing chemistry shah rukh khan Suhana khan Ranbir kapoor Raha
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे भी अपने पिता चंकी पांडे के साथ प्यारा सा बांड साझा करती हैं। खुद चंकी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अनन्या को बेटी से बढ़कर अपना दोस्त मानते हैं। वे अनन्या के हर फैसले का सम्मान करते हैं। दोनों पिता-पुत्री में गजब की समझदारी देखने मिलती है। 
विज्ञापन
father daughter duo from bollywood who has an amazing chemistry shah rukh khan Suhana khan Ranbir kapoor Raha
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लिस्ट में एक और नया नाम शामिल हुआ है और वह नाम रणबीर कपूर का है। रणबीर कपूर अपनी नन्हीं सी बेटी राहा से बेहद प्यार करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर के कहा था कि वे अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी राहा के संग बिताना चाहते हैं। वे राहा को अपनी नजरों से एक पल के लिए भी ओझल नहीं होने देना चाहते हैं। रणबीर अक्सर राहा को गोद में लिए स्पॉट किए जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed