{"_id":"687f7244ead5a6e9000bab57","slug":"fatima-sana-shaikh-called-mad-to-aap-jaisa-koi-director-vivek-soni-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fatima Sana Shaikh: 'आप जैसा कोई' के निर्देशक को फातिमा सना शेख ने बताया पागल? साथ में दिए पोज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fatima Sana Shaikh: 'आप जैसा कोई' के निर्देशक को फातिमा सना शेख ने बताया पागल? साथ में दिए पोज
Tue, 22 Jul 2025 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 22 Jul 2025 04:43 PM IST
सार
Fatima Sana Shaikh Photos: फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर 'आप जैसा कोई' के निर्देशक विवेक सोनी के साथ कई पोज दिए हैं। उन्होंने उन्हें पागल भी कहा है।
विज्ञापन
विवेक सोनी के साथ फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी फिल्म 'आप जैसा कोई' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। तस्वीरों में वह फिल्म 'आप जैसा कोई' के निर्देशक विवेक सोनी के साथ नजर आ रही हैं। सना ने विवेक के लिए एक लंबी पोस्ट लिखी है और उन्हें पागल कहा है।
विवेक सोनी के साथ फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
फातिमा ने विवेक सोनी के साथ शेयर कीं तस्वीरें
फातिमा सना शेख ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वह फिल्म 'आप जैसा कोई' की BTS तस्वीरें हैं। इनमें देखा जा सकता है कि वह निर्देशक विवेक सोनी के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए विवेक सोनी की तारीफ की है और लिखा है 'अपनी रोजाना की सेल्फी से लेकर तुम्हारे अलग अंदाज को मैं अभी भी नहीं समझ पाई।'

View this post on Instagram
विवेक सोनी के साथ फातिमा सना शेख
- फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh
फातिमा ने निर्देशक को क्यों कहा पागल?
फातिमा सना शेख ने आगे लिखा 'तुम्हारे साथ काम करना एक सफर जैसा है। तुम बॉलीवुड के चलते-फिरते इनसाइक्लोपीडिया हो। (मुझे अब भी नहीं पता कि तुम कैसे हर गाना, हर दृश्य याद रखते हो, तुम पागल हो।)' आपमें साधु जैसी शांति है। फिल्म में मुझे मधु बनाने के लिए और उस पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद। तुम्हारी जादू वाली दुनिया का हिस्सा बनना बहुत अच्छा रहा।
यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: तस्वीरें शेयर कर हिना खान ने दी अपने अपकमिंग सीरियल की जानकारी, फैंस हुए उत्साहित

आप जैसा कोई के बारे में
आपको बता दें कि फातिमा सना शेख की फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ आर माधवन हैं। इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला के अलावा कई लोग हैं। फिल्म की कहानी दो ऐसे लोगों पर आधारित जिनकी उम्र में अंतर है और वह अलग-अलग पेशे से ताल्लुक रखते हैं। दोनों के बीच प्यार हो जाता है।

फातिमा का वर्कफ्रंट
फातिमा सना शेख जल्द ही फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन विभु पुरी कर रहे हैं। प्रशांत झा और विभु पुरी द्वारा लिखित इस फिल्म में फातिमा सना शेख और विजय वर्मा अहम किरदार में होंगे।