{"_id":"6808a8c93cf57855f40af6ab","slug":"fawad-khan-movie-abir-gulaal-release-postponed-amid-pahalgam-attack-2025-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exclusive: पाकिस्तानी हीरो की फिल्म दिखाने से सिनेमाघर मालिकों का इन्कार, फवाद खान की नई फिल्म संकट में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Exclusive: पाकिस्तानी हीरो की फिल्म दिखाने से सिनेमाघर मालिकों का इन्कार, फवाद खान की नई फिल्म संकट में
Abir Gulaal: कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर पर्यटकों को मारे जाने की घटना से पूरे देश में गुस्सा है। इस गुस्से के चलते ही हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी हीरो फवाद खान लीड भूमिका में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अबीर गुलाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को मारे जाने की घटना से पूरे देश में गुस्सा है। इस गुस्से के चलते ही हिंदी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज डेट टाल दी गई है। इस फिल्म में पाकिस्तानी हीरो फवाद खान लीड भूमिका में हैं। इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज न होने देने की धमकी पहले ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता दे चुके हैं। इसके पहले फवाद खान की पिछली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज के समय भी इसका खूब विरोध हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी फिल्म को दिखाने से सिनेमाघर मालिकों ने इन्कार कर दिया है।
2 of 5
फवाद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहलगाम में देशभर से पहुंचे पर्यटकों की पहचान पूछकर हत्या किए जाने के चलते मुंबई फिल्म जगत में भारी गुस्सा है। तमाम सितारे सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार भी कर रहे हैं। कश्मीर के दुर्दांत आतंकवादी गाजी बाबा को मारने के लिए सीमा सुरक्षा बल की तरफ से चलाए गए अभियान ग्राउंड जीरो पर इसी नाम से बनी फिल्म का एक खास शो भी बुधवार को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के दफ्तर में बने मिनी थियेटर में रखा गया है। शो में पहुंचे लोगों में भी सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर ही रही।
3 of 5
अबीर गुलाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का पहला टीजर इसी महीने की शुरुआत में जारी किया गया था। फिल्म का टीजर, पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म में फवाद खान की मौजूदगी के खिलाफ बयान आने शुरू हो गए थे। इस फिल्म से फवाद खान की नौ साल बाद हिंदी सिनेमा में वापसी हो रही है। लेकिन, इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता अमेय खोपकर ने कहा, “हम साफ तौर पर ये कह रहे है कि हम इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे, क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर की मौजूगी है। हम किसी भी हाल में ऐसी फिल्म को यहां सिनेमाघरों में लगने नहीं देंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अबीर गुलाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिवसेना नेता संजय निरूपम भी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी कलाकार की मौजूदगी पर एतराज जता चुके हैं। फिल्म व टीवी निर्देशकों की संस्था इफ्टडा (इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने साफ कहा है कि हमारी यूनियन और हमारी फेडरेशन पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ अपना असहयोग आंदोलन जारी रखे हुए। हमने फिल्म निर्माताओं से भी अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों, गायकों व तकनीशियनों को काम न देने की अपील की है। इसके बावजूद अगर कोई ऐसा कर रहा है तो वह क्यों कर रहा है, वही जाने।
विज्ञापन
5 of 5
अबीर गुलाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस बीच ‘अमर उजाला’ को फिल्म प्रदर्शन क्षेत्र के अपने सूत्रों से बुधवार को जानकारी मिली कि कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत 9 मई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज टल गई है। इस बारे में फिल्म निर्माताओं से जब संपर्क किया गया तो उनकी आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की। हालांकि, निर्माताओं की तरफ से इस बारे में कोई बयान या प्रतिक्रिया जारी होने की जब जानकारी चाही गई तो प्रवक्ता ने इस बारे में निर्माताओं से बात करके दोबारा संपर्क करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।