Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Femina Miss India 2024 Neha Dhupia Sangeeta Bijlani Nandini Gupta Sachin Kumbhar Anusha Dandekar anees bazmee
{"_id":"671009dbac791bb87905e459","slug":"femina-miss-india-2024-neha-dhupia-sangeeta-bijlani-nandini-gupta-sachin-kumbhar-anusha-dandekar-anees-bazmee-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले में पहुंचे ये सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले में पहुंचे ये सितारे, रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता (ब्यूटी पेजेंट) के 60वें संस्करण का फिनाले 16 अक्तूबर को मुंबई में आयोजित किया गया। भारत के विभिन्न राज्यों की ब्यूटी क्वीन्स मिस इंडिया 2024 का ताज पाने के लिए कई प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश कर रही हैं। भारत के विभिन्न राज्यों की 30 प्रतियोगी अंतिम गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। राजस्थान की मौजूदा मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता कार्यक्रम के अंत में अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। विजेता मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 73वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले के रेड कार्पेट पर कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा है, चलिए एक नजर डालते हैं...
2 of 5
फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रेड कार्पेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा। नेहा धूपिया येलो रंग के गाउन में नजर आईं, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। नेहा के साथ संगीता बिजलानी ने भी रेड कार्पेट पर हॉटनेस दिखाई। वे रेड शिमरी बॉडीकॉन गाउन में हॉटनेस का जलवा बिखेरती नजर आईं।
3 of 5
फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनुषा दांडेकर आज रात की होस्ट हैं, जिन्होंने व्हाइट आउटफिट में अपनी क्यूटनेस दिखाई। अनुषा के साथ सचिन कुंभार भी होस्टिंग की कमान संभाल रहे हैं। दोनों होस्ट व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखे। अनुषा ने खूबसूरत गाउन पहना था, वहीं, सचिन व्हाइट कोर्ट सेट में नजर आए। रेड कार्पेट पर सुश्री श्रेया मिश्रा और राजेश खट्टर भी दमदार लुक में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले में पिछले साल यानी 2023 की फेमिना मिस इंडिया की विजेता नंदिनी गुप्ता ब्लू बॉडीकॉन गाउन में पहुंचीं। उन्होंने आखिरी रैंप वाक भी किया और इस दौरान वे भावुक भी नजर आईं। वहीं, नेहल चुडासमा लाइट स्काई ब्लू शिमरी गाउन में दिखीं। इस लुक में वे रेड कार्पेट पर बोल्डनेस का तड़का लगा रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
फेमिना मिस इंडिया 2024 ग्रैंड फिनाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉस्को मार्टिस भी कूल लुक में नजर आए। मधुर भंडारकर के साथ उन्होंने पोज दिए। मधुर ऑल ब्लैक लुक में काफी जंच रहे थे। 'भूल भुलैया 3' के निर्देशक अनीस बज्मी ने भी रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वे भी ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। इस दौरान तृषा शेट्टी और राघव जुयाल भी रेड कार्पेट पर नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।