Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Femina Miss India World 2024 winner Nikita Porwal From Madhya Pradesh runner up Rakha Pandey Ayushi Dholakia
{"_id":"6710138dd826978ec0068323","slug":"femina-miss-india-world-2024-winner-nikita-porwal-from-madhya-pradesh-runner-up-rakha-pandey-ayushi-dholakia-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, नंदिनी गुप्ता ने पहनाया ताज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Femina Miss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024, नंदिनी गुप्ता ने पहनाया ताज
फेमिना मिस इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले एक स्टार-स्टडेड इवेंट था। बुधवार की रात मुंबई के वर्ली में फेमस स्टूडियो ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ की मेजबानी की। आखिरकार अब फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल गया। शानदार समारोह में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 का ताज पहनाया गया। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) की रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 की फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाया गया और गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। निकिता पोरवाल, रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देते हुए सम्मानित किया।
3 of 6
फेमिना मिस इंडिया 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम: @missindiaorg
शाम की शुरुआत 'टॉप 30 स्टेट विनर्स' के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से हुई। इन हसीनाओं ने डिजाइनर निकिता म्हसालकर का कलेक्शन पहना था, जिसमें बेहतरीन ढंग से तैयार किए गए ग्लैमरस और बारीक कढ़ाई वाले कपड़े शामिल थे, जो प्रत्येक राज्य विजेताओं के अद्वितीय गुणों का बखान कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
निकिता पोरवाल-फेमिना मिस इंडिया 2024
- फोटो : इंस्टाग्राम: @missindiaorg
बैंड ऑफ बॉयज के प्रदर्शन से दर्शकों को 2000 के दशक की यादों की एक भरपूर खुराक दी गई। फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर नारायण ज्वैलर्स द्वारा डिजाइन किए गए विजेताओं के लिए तीन नए मुकुटों का मंच पर अनावरण किया गया। फैशन शोकेस के दूसरे दौर में फैशन की दुनिया की मशहूर हस्ती पोर्टिया और स्कारलेट द्वारा डिजाइन किए गए शीर्ष 30 राज्य विजेताओं को चुना गया और खास 60वीं वर्षगांठ के लिए मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत 'राइज ऑफ क्वीन' भी लॉन्च किया।
इस अवसर पर फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024, ताडू लूनिया को प्रतिष्ठित टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस बीच फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024, एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड विजेता के रूप में सम्मानित किया गया, दोनों ने शीर्ष 15 में अपना स्थान सुनिश्चित किया। वहीं, संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। नेहा धूपिया ने भी समारोह में चार चांद लगाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।