फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War 2: अयान मुखर्जी के 'वॉर 2' निर्देशन पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात

Fri, 02 Feb 2024 08:03 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Fighter Director Siddharth Anand opens up about Ayan Mukerji directing War 2 know what he says
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक और अयान मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद इन दिनों अपनी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, सिद्धार्थ की यह फिल्म अब तक उनकी पिछली ब्लॉकबस्टर 'पठान' और 'वॉर' की तरह झंडे नहीं गाड़ सकी है। इसी बीच यशराज की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' के निर्माण को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, 'वॉर 2' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी करेंगे। अब 'फाइटर' डायरेक्टर ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

Fighter Director Siddharth Anand opens up about Ayan Mukerji directing War 2 know what he says
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

एक साक्षात्कार में सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि अयान मुखर्जी उनके निर्देशन में बनी 'वॉर' की अगली कड़ी 'वॉर 2' का निर्देशन कर रहे हैं।' गौरतलब है कि 'वॉर' यशराज स्पाई यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी, जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में थे। सिद्धार्थ ने इस दौरान यशराज फिल्मस के प्रमुख आदित्य चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बातचीत की।
Bollywood: पत्नी के रहते इन सितारों को हुई दूसरी मोहब्बत, प्यार में हारने के बाद फिर आए पहली बीवी के पास

Fighter Director Siddharth Anand opens up about Ayan Mukerji directing War 2 know what he says
ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने कहा, 'मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि मेरी बनाई फिल्म किसी और के लिए इतनी महत्वपूर्ण है। यह गर्व सिर्फ मैं महसूस कर सकता हूं। यह एक बच्चे की तरह है कि आपका बेटा किसी और की संगति में आगे बढ़ रहा है। यह ऐसा है जैसे मेरा बेटा 'मार्फ्लिक्स' (सिद्धार्थ आंनद क प्रोड्क्शन हाउस) में काम नहीं कर रहा है, बल्कि किसी अन्य कंपनी को लीड कर रहा है। यह उस तरह का एहसास है कि मैंने कुछ ऐसा बनाया है जो किसी और को संभालने के योग्य है'।Fighter: करण सिंह ग्रोवर ने 'देवी' को बताया फाइटर, साझा किया बेटी के ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान का किस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fighter Director Siddharth Anand opens up about Ayan Mukerji directing War 2 know what he says
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, आदित्य चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आदि और मेरे बीच एक खूबसूरत रिश्ता है। मैं इसे पिता और बेटे के रिश्ते की तरह देखता हूं, हालांकि वे इतना बूढ़े नहीं है, लेकिन मैं उनका सम्मान करता हूं और उन्हें पितातुल्य मानता हूं। यशराज फिल्म के लिए मेरे दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं'।
Captain Miller OTT: ग्लोबल प्रीमियर के लिए तैयार धनुष की कैप्टन मिलर, प्राइम वीडियो ने तारीख से उठाया पर्दा

विज्ञापन
Fighter Director Siddharth Anand opens up about Ayan Mukerji directing War 2 know what he says
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'हम हमेशा किसी न किसी चीज को लेकर बातचीत करते रहते हैं। अब मैंने पठान भी बना लिया है कल को अगर कोई और पठान 2 बनाता है, तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है। ये मेरी रचना हैं, मुझे यह जानकर गर्व होगा कि कोई और इसे आगे ले जा रहा है।
Giorgia Andriani: इटली में जन्मीं जॉर्जिया बनना चाहती थीं डायरेक्टर, हिंदी गानों का मोह खींच लाया बॉलीवुड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed