फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kargil Vijay Diwas: सितारों ने दी कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले- शूरवीरों को मेरा नतमस्तक नमन

Fri, 26 Jul 2024 11:13 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:13 AM IST
सार

आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था और कारगिल की ऊंची चोटियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से आजाद कराया था। इसके लिए कई सैनिकों ने अपना बलिदान दिया था। आज देशभर में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फिल्म जगत की हस्तियां भी सैनिकों को श्रद्धांजलि दे रही हैं।

विज्ञापन
Film celebrities Abhishek Bachchan Sidharth Malhotra and more paid tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas
कारगिल युद्ध - फोटो : PTI

आज कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 1999 में हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया था और कारगिल की ऊंची चोटियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से आजाद कराया था। इसके लिए कई सैनिकों ने अपना बलिदान दिया था। आज देशभर में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। फिल्म जगत की हस्तियां ने भी अपनी ओर से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया।

Film celebrities Abhishek Bachchan Sidharth Malhotra and more paid tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher

अनुपम खेर ने शहीदों के प्रति अपने गहरे सम्मान को व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना को बधाई और युद्ध में शहीद हुए शूरवीरों को और उनके परिवार वालों को मेरा नतमस्तक नमन। जय हिंद!

Film celebrities Abhishek Bachchan Sidharth Malhotra and more paid tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas
अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan

अभिषेक बच्चन फिल्म 'एलओसी: कारगिल' में सैनिक की भूमिका निभा चुके हैं। यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। अभिषेक ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों को याद करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों के लिए उनका सम्मान और प्यार बना हुआ है, जो हर दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि सेना हमारी देखभाल करने के लिए सीमाओं पर तैनात है।

Beyonce: कमला हैरिस ने किया बेयोंसे के 'फ्रीडम' गीत का उपयोग, आजादी,आशा और उत्थान का प्रतीक है ये गाना
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Film celebrities Abhishek Bachchan Sidharth Malhotra and more paid tribute to martyrs on Kargil Vijay Diwas
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी ओर से सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस के 25 साल हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल हैं। यह हमारे सैनिकों के बलिदान और उनकी बहादुरी का एक वसीयतनामा है। उन्होंने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा की वीरता और निस्वार्थता हम सभी को प्रेरित करती रहती है। हमें अपने नायकों द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। जय हिंद। सिद्धार्थ 'शेरशाह' फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभा चुके हैं।

Bigg Boss OTT 3: रणवीर शौरी के व्यवहार से बीमार हुईं शिवानी कुमारी, घरवाले बोले- नॉमिनेशन होने पर ड्रामा शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed