Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Film producer Vipul Amrutlal Shah loses huge money as Canada distributor Ken Naz defaults Kerala Story payment
{"_id":"6721d03dcc3edfc88b0037fd","slug":"film-producer-vipul-amrutlal-shah-loses-huge-money-as-canada-distributor-ken-naz-defaults-kerala-story-payment-2024-10-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kerala Story Exclusive: कनाडाई वितरक ने मार दिए विपुल शाह के पैसे, नोटिस जारी कर निर्माताओं को किया अलर्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Kerala Story Exclusive: कनाडाई वितरक ने मार दिए विपुल शाह के पैसे, नोटिस जारी कर निर्माताओं को किया अलर्ट
बीते साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने अपनी लागत से करीब 15 गुना कमाई अब तक भारत में की है। टिकट खिड़की पर ही फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत में किया। फिल्म को दुनिया भर में भी खूब देखा और सराहा गया। ओटीटी जी5 पर रिलीज होने के बाद ये फिल्म अरसे तक डिजिटल दुनिया की नंबर वन मूवी बनी रही। लेकिन, फिल्म को बनाने वाले निर्माता विपुल अमृतलाल शाह को फिल्म की विदेश में होने वाली कमाई में अपना हिस्सा मिलने का अब भी इंतजार है। अपने कनाडाई वितरक से वह इतना दुखी हैं कि बाकायदा एक पब्लिक नोटिस जारी करके उन्होंने फिल्म निर्माताओं को इस वितरक से सचेत किया है।
2 of 5
विपुल अमृतलाल शाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विपुल अमृतलाल शाह की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स की तरफ से ट्रेड पत्रिकाओं में जारी इस नोटिस में कहा गया है कि 5 मई 2023 को रिलीज फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के विदेश वितरण अधिकार कनाडा के टोरंटो से अपना कारोबार चलाने वाले फिल्म वितरक केन नाज को दिए गए थे। केन नाज की कंपनी का नाम के ग्लोबल फिल्म्स है और ये कंपनी हिंदी के साथ साथ पंजाबी सिनेमा की फिल्मों के अंतर्राष्ट्रीय वितरण में भी संलग्न है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की अपने देश में रहने वाले पंजाबियों के एक समूह को दिए गए समर्थन के चलते वहां के कारोबारी भी अब भारत के कारोबारियों को आंख दिखाने लगे हैं।
3 of 5
द केरल स्टोरी प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक केन नाज नामक इस कनाडाई कारोबारी ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के सिनेमाघरों में दिखाए जाने से संबंधित कागजात, इसके शोज की संख्या और सिनेमाघरों से होने वाली कुल कमाई, नेट कमाई आदि के संपूर्ण विवरण अब तक फिल्म बनाने वाली कंपनी सनशाइन पिक्चर्स को नहीं सौंपे हैं। नोटिस के मुताबिक ऐसा फिल्म निर्माता के हिस्से की रकम का सही बंटवारा नहीं करने के लिए किया गया और इसी के चलते अब तक फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह को अपनी इस सुपर हिट फिल्म की विदेश में हुई कमाई का पूरा हिस्सा मिल ही नहीं पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विपुल अमृतलाल शाह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सनशाइन पिक्चर्स की तरफ से जारी इस नोटिस में भारतीय पंजाबी फिल्में बनाने वाले निर्माताओं को खास तौर से आगाह किया गया है कि वे कनाडा की इस कंपनी से बचकर रहें और फिल्म के अधिकार देने के बाद होने वाले आर्थिक नुकसान को लेकर पहले से सतर्क रहें। नोटिस के मुताबिक विपुल शाह की कंपनी ने इस बारे में केन नाज और उनकी कंपनी के खिलाफ भारत और कनाडा दोनों स्थानों पर विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
विपुल अमृतलाल शाह और द केरल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विपुल अमृत लाल शाह हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्माता-निर्देशकों में शुमार हैं और बीते 25 साल में अब तक 18 मेगा बजट फिल्में बना चुके हैं। उनकी फिल्मों में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे चोटी के सितारों ने काम किया है। विपुल शाह निर्देशित ‘आंखें’, ‘वक्त’ और ‘नमस्ते लंदन’ जैसी फिल्मों की गिनती हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में होती है। विपुल शाह इन दिनों एक मनी हाइस्ट थ्रिलर फिल्म पर काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म ‘आंखें’ वाली श्रेणी की ही फिल्म है और इसमें बेहद चर्चित फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ की जोड़ी शेफाली शाह और जयदीप अहलावत फिल्म नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।