हाल ही में, 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 के विजेताओं का एलान किया गया। इसमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के लिए कई श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए। तमिल में चिट्ठा, तेलुगु में बालागम, कन्नड में डेयरडेविल मुस्तफा और मलयालम में 2018 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। आइए जानते हैं कि पुरस्कार जीतने वाली इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।
Filmfare Awards South: जानें अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस का हाल, एक ने कमाए थे दो करोड़ से भी कम
हाल ही में, 69वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ 2024 के विजेताओं का एलान किया गया। इसमें तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के लिए कई श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए। तमिल में चिट्ठा, तेलुगु में बालागम, कन्नड में डेयरडेविल मुस्तफा और मलयालम में 2018 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। आइए जानते हैं कि पुरस्कार जीतने वाली इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया था।
चिट्ठा
तमिल फिल्म 'चिट्ठा' ने वर्ल्डवाइड 11.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 29 सितंबर, 2023 को रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अरूण कुमार ने किया था। फिल्म की कहानी ईश्वर और उसकी लापता भतीजी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सिद्धार्थ और सहस्र श्री ने अभिनय किया है। इस फिल्म के लिए अरूण कुमार ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का भी पुरस्कार जीता।
बालागम
तेलुगु फिल्म 'बालागम' का निर्देशन वेणु येलदंडी ने किया है। यह साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसने घरेलू टिकट खिड़की पर 26.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस फिल्म में काव्या कल्याणराम और प्रियदर्शी पुलीकोंडा, मुरलीधर गौड़ ने अभिनय किया था। इसका निर्माण दिल राजू ने किया है।
Bioscope: सन 60 में सौ रुपये में बिकी ‘मुगल ए आजम’ की टिकट, पहले दिन ही महीने भर को हाउसफुल हुआ मराठा मंदिर
2018
मलयालम फिल्म 2018 ने दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी थी और अब इसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का भी अवॉर्ड जीत लिया है। केरल बाढ़ पर बनी इस फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 180.03 करोड़ रुपये कमाए थे और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें टोविनो थॉमस, तन्वी राम, आसिफ अली ने अभिनय किया है।
Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे ने मनाया विक्की जैन का जन्मदिन, शानदार पार्टी में दिखा सितारों का जलवा
डेयरडेविल मुस्तफा
कन्नड़ फिल्म 'डेयरडेविल मुस्तफा' का निर्देशन शंशाक सोघल ने किया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे 19 मई, 2023 को रिलीज किया गया था। सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार जीतने वाली इस फिल्म ने मात्र 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसमें शिशिर, चैत्रा, आदित्य, वीणा सुंदर ने काम किया है। इसकी कहानी मुस्तफा नाम के एक छात्र के आसपास घूमती है, जिसे एक गैंग के लड़कें कॉलेज से निकालने की कोशिश करते हैं।
Farah Khan: 'उनके मन में किसी के लिए कोई कड़वाहट नहीं थी', मां को याद कर भावुक हुईं फराह, साझा किया नोट