फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: बड़े सितारों की सिर्फ सात हिंदी फिल्मों ने की लागत से ज्यादा कमाई, मुनाफा तो दूर की कौड़ी है

Sun, 29 Dec 2024 07:37 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 29 Dec 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Final Box Office Collection 2024 of hindi movies shows only seven films in profit after life time figures
2024 में रिलीज हुई हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अगर आप हिंदी फिल्में देखने के शौकीन हैं और इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में भी आपकी दिलचस्पी है, तो आप ये जरूर जानना चाह रहे होंगे कि क्या इनमें से किसी फिल्म ने बीते साल की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की तरह का चमत्कार इस साल किया है। निवेश पर एक हजार फीसदी का मुनाफा कमाने वाली फिल्म इस साल तेलुगु में ‘हनुमान’ के नाम से बनी, जिसने अपनी लागत 40 करोड़ रुपये पर 400 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की। रही बात हिंदी सिनेमा की तो इसमें सबसे कामयाब फिल्म ‘स्त्री 2’ रही है, जिसने अपने निवेश पर करीब पांच सौ फीसदी का मुनाफा बॉक्स ऑफिस पर कमाया है।

यह भी पढ़ें-  Amitabh Bachchan: स्टार कलाकार होने के बावजूद बिग बी के साथ हुआ था दुर्व्यवहार, गेट पर ही रोक दिया था रास्ता
 
Final Box Office Collection 2024 of hindi movies shows only seven films in profit after life time figures
'स्त्री 2' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
हिंदी सिनेमा में इस साल कुल 50 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है, और इसमें से सिर्फ छह फिल्में ऐसी हैं जिनका कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये या उनके ऊपर रहा। ये फिल्में हैं: 
फिल्म        रिलीज डेट  कुल कमाई (करोड़ रुपये में)
स्त्री 2 15.08.2024  627.02
भूल भुलैया 3  01.11.2024   278.42
सिंघम अगेन 01.11.2024    268.35
फाइटर    25.01.2024      205.55
शैतान       08.03.2024 149.49
मुंजा    07.06.2024   107.48

 
Final Box Office Collection 2024 of hindi movies shows only seven films in profit after life time figures
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan और @teamajaydevgn
ऊपर दी गई सूची देखकर आपको ये भ्रम हो सकता है कि सौ करोड़ रुपये से ऊपर की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली ये सारी फिल्में हिट हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये से ऊपर कमाकर भी फिल्म ‘शैतान’ घाटे का सौदा रही और फिल्म ‘फाइटर’ तो दो सौ करोड़ रुपये से ऊपर कमाकर भी फ्लॉप फिल्म की ही श्रेणी में गिनी गई। तो आगे बढ़ने से पहले आपको ये समझना जरूरी है कि आखिर फिल्मों का हिट या फ्लॉप होने बॉक्स ऑफिस पर कैसे तय होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Final Box Office Collection 2024 of hindi movies shows only seven films in profit after life time figures
मुंजा और क्रू पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms और @tabutiful
किसी फिल्म के बनने में (कलाकारों, तकनीशियनों की फीस और फिल्म निर्माण में लगी सामग्री मिलाकर) जो लागत आती है, उसे फिल्म की मेकिंग कॉस्ट यानी कि निर्माण लागत कहते हैं। फिर फिल्म को रिलीज करने के लिए निर्माताओं/वितरकों को एक मोटी रकम फिल्म दिखाने वाले सिनेमाघरों को प्रति शो के हिसाब से चुकानी होती है। इसके अलावा फिल्म के प्रचार, विज्ञापन आदि पर भी मोटा खर्चा होता है। ये सारा खर्चा जोड़कर जो लागत आती है, उसे फिल्म की लैंडिग कॉस्ट या रिलीजिंग कॉस्ट यानी रिलीज लागत कहा जाता है। इस रिलीज लागत के बराबर कमाई करने वाली फिल्म औसत, दूनी के करीब कमाने वाली हिट, और दूनी से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सुपरहिट कहलाती है। तीन गुना और उससे ज्यादा कमाने वाली फिल्म ब्लॉकबस्टर बन जाती है।
विज्ञापन
Final Box Office Collection 2024 of hindi movies shows only seven films in profit after life time figures
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'आर्टिकल 370' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor और @yamigautam
अब आपको बताते हैं साल 2024 में रिलीज उन हिंदी फिल्मों के बारे में जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज लागत से ज्यादा कलेक्शन किया। सिनेमाघरों तक पहुंचने में हुए खर्च और सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री से हुई इन फिल्मों की कमाई पहले से सातवें नंबर तक इस प्रकार है:
फिल्म  रिलीज लागत    घरेलू कलेक्शन
स्त्री 2    135.00   627.02
भूल भुलैया 3 195.00   278.42
मुंजा                                      30.00 107.48
क्रू                                    75.00      89.92
आर्टिकल 370 20.00 82.37
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 75.00 82.37
श्रीकांत 45.00  50.05
     












(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed