सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इनमें से कई फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं, तो कई असफल रही हैं। सिनेमाघरों में इन दिनों शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', रजनीकांत की 'लाल सलाम', ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' लगी हुई है, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इन सभी फिल्मों के प्रदर्शन का हाल इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का क्या हाल रहा...
2 of 5
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
- फोटो : अमर उजाला
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की रिलीज को एक हफ्ता पूरा हो गया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फैंस को शुरुआत से ही इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में एक वैज्ञानिक और रोबोट की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रोबोट की भूमिका कृति सेनन ने निभाई है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने आठवें दिन 2.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ ही इसने 47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
NSD: 'थिएटर समूह अपनी स्क्रिप्ट बनाने के लिए स्वतंत्र है', पीएम की प्रशंसा वाली स्क्रिप्ट की आलोचना पर बोली NSD
3 of 5
रजनीकांत-लाल सलाम
- फोटो : अमर उजाला
लाल सलाम
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' को भी रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। एक हफ्ते में ही फिल्म फ्लॉप की कगार पर नजर आ रही है। रजनीकांत ने इस फिल्म में कैमियो रोल किया है। ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाल सलाम' आठवें दिन महज 27 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने अब तक 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फाइटर
ऋतिक रोशन और दीपिका पादिकोण स्टारर 'फाइटर' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो गए हैं। चौथे में हफ्ते में कदम रखते ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिली है। 23वें दिन फिल्म ने 85 लाख की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 202.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
5 of 5
हनुमान
- फोटो : अमर उजाला
हनुमान
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हो चुकी है। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी ये फिल्म बेहद पसंद आई है। कम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म शुरुआत से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक 197.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
ईशान खट्टर बने तब्बू के फोटोग्राफर, ली खूबसूरत तस्वीर