{"_id":"65cbb272af490ace6701f4fc","slug":"katrina-kaif-sunny-leone-deepika-padukone-alia-bhatt-imran-khan-bollywood-stars-who-born-in-abroad-2024-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Star: विदेश में जन्मे हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे, भारत आकर दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Star: विदेश में जन्मे हैं बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे, भारत आकर दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:29 PM IST
सार
हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। इन सितारों ने भारत में आकर अपने टैलेंट के दम पर खास जगह बनाई है। भले ही ये कलाकार भारत के नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाकर इन्होंने खूब वाहवाही लूटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में ऐसे कई सितारे हैं, जिनका जन्म विदेश में हुआ है। इन सितारों ने भारत में आकर अपने टैलेंट के दम पर खास जगह बनाई है। भले ही ये कलाकार भारत के नहीं हैं, लेकिन दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाकर इन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। इस लिस्ट में ऐसे कई सितारों के नाम शामिल हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड को अपनी कर्म भूमि बनाया, लेकिन इनका जन्म विदेश में हुआ है।
2 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। अभिनेत्री की मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश नागरिकता है। उसी तरह आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट है। वे अब तक कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। 'हाईवे' और 'उड़ता पंजाब' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर अभिनेत्री अपने दमदार अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में, आलिया भट्ट को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होती है। आलिया भट्ट की तरह उनका भी जन्म विदेश में हुआ था। दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में हुआ था। बता दें कि, दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भारत के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्म के समय उनके पिता एक्सटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्राम की वजह से दानिश शहर में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान
अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कॉन्सिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माता-पिता के अलग होने के बाद इमरान भारत वापस लौट आए थे। इमरान बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भांजे हैं। आमिर ने अपने भांजे को अपनी ही प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'जाने तू या जाने न' से फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।