बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों सितारों की शादी से पहले का जश्न भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार को जैकी भगनानी के घर पर ढोल नाईट का आयोजन किया गया, जहां रकुल सज-धजकर अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। इस बीच, एक नए साक्षात्कार में, रकुल ने बताया कि उनके लिए जीवन कैसा है और उन्होंने आज की सोशल मीडिया की दुनिया पर अपनी राय भी साझा की है।
Rakul Preet Singh: शादी से पहले ट्रोल हो रही हैं रकुल? बोलीं- सोशल मीडिया पर मजबूत सोच रखने की है जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने जीवन पर अपने विचार साझा किए। अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए, जीवन सिर्फ काम के बारे में नहीं है। यह उन छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढने के बारे में है जो मुझे खुशी देती हैं।" रकुल ने बताया कि कैसे आज की दुनिया ज्यादातर सोशल मीडिया पर आधारित है और लोगों को हर समय सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है।
रकुल ने कहा, “मुझे लगता है कि आज की सोशल मीडिया की दुनिया में एक मजबूत मानसिकता बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण है, जहां हर किसी की राय आसानी से उपलब्ध है। हालांकि शुरुआत में आलोचना या नकारात्मकता से प्रभावित महसूस करना स्वाभाविक है। साथ ही समय के साथ खुद को मजबूत बनाना भी बेहद जरूरी है।"
अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस पर हमारा नियंत्रण है कि हम पर लोगों के ट्रोल्स का कितना प्रभाव पड़ता हैं। हमें खुद पर भरोसा करते हुए काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। लोगों ने मुझे इन ट्रोल्स से किनारा करने की सलाह दी है।
अपनी सबसे बड़ी सीख के बारे में बात करते हुए, रकुल ने कहा, “मैं अपने हर प्रोजेक्ट में अपना दिल और आत्मा लगाती हूं। इसलिए मेरे लिए उन सभी के बारे में भावुक और उत्साहित महसूस करना स्वाभाविक है। शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह इसी साल 'मेरी पत्नी' का रीमेक में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।"
Rajeev Khandelwal: 'मैं ऐसा कलाकार नहीं हूं', शोटाइम में अरमान का किरदार निभाने पर बोले राजीव खंडेलवाल