फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Movies: इन बड़ी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस, लिस्ट में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ भी शामिल

Tue, 08 Apr 2025 03:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 08 Apr 2025 03:23 PM IST
सार

Much Awaited Movie: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई ऐसी फिल्में हैं जिनका इंतजार फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। वो मेकर्स से लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट मांग रहे हैं। जानिए इस लिस्ट में कौन-कौनसी फिल्में हैं शामिल।

विज्ञापन
From Ranbir Kapoor Ramayana To Chiranjeevi Vishwambhara Fans Eagerly Waiting These Much Awaited Upcoming Movie
रामायण और विश्वंभरा फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

किसी भी फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस उस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। क्योंकि वो अपने पसंदीदा कलाकार को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए वो फिल्म से जुड़ी एक-एक अपडेट चाहते हैं और अगर कई दिनों तक फिल्म के बारे में कोई अपडेट न मिले, तो फैंस फिल्म के मेकर्स से सवाल करने लगते हैं। पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने अपने अनाउंसमेंट के वक्त ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन अब उनकी अनाउंसमेंट को काफी वक्त बीत जाने के बाद भी फिल्म को लेकर कोई जानकारी काफी वक्त से सामने नहीं आई है। जिसके बाद अब फैंस फिल्मों के मेकर्स से सवाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर से लेकर साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी तक की फिल्में शामिल हैं।

From Ranbir Kapoor Ramayana To Chiranjeevi Vishwambhara Fans Eagerly Waiting These Much Awaited Upcoming Movie
विश्वंभरा - फोटो : एक्स: @UV_Creations

विश्वंभरा
साल 2023 में चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस को तोहफा देते हुए उनकी नई फिल्म ‘विश्वंभरा’ की घोषणा की गई थी। हालांकि, एलान के वक्त फिल्म को ‘मेगा’ नाम से प्रजेंट किया गया था। बाद में फिल्म का नाम विश्वंभरा बताया गया। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। पहले इस फिल्म को इसी साल मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद कहा गया कि फिल्म मई 2025 तक रिलीज हो सकती है, मगर अब जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म मई में भी रिलीज नहीं होगी। ऐसे में फिल्म के बारे में मेकर्स की ओर से कोई जानकारी सामने न आने पर फैंस मेकर्स से सवाल कर रहे हैं और फिल्म को लेकर नई अपडेट देने की अपील कर रहे हैं।

From Ranbir Kapoor Ramayana To Chiranjeevi Vishwambhara Fans Eagerly Waiting These Much Awaited Upcoming Movie
फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' - फोटो : सोशल मीडिया

हरि हर वीरा मल्लू
सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1– स्वॉर्ड वर्सेस स्पिरिट' को लेकर भी फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। होली पर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए बताया था कि फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों की बेचैनी तब बढ़ गई जब अप्रैल तक फिल्म को लेकर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई और न ही फिल्म का प्रमोशन शुरू हुआ। हाल ही में फैंस ने मेकर्स से फिल्म को लेकर सवाल किए हैं और उनसे फिल्म के प्रमोशन को शुरू करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Ranbir Kapoor Ramayana To Chiranjeevi Vishwambhara Fans Eagerly Waiting These Much Awaited Upcoming Movie
रामायण 1 और रामायण 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra

रामायण
रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। जबसे फिल्म की घोषणा हुई है, फैंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किए जाने की तैयारी है। हाल ही में रामनवमी के मौके पर फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म से जुड़ी कोई अहम जानकारी सामने आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद फैंस ने निर्देशक नितेश तिवारी से फिल्म को लेकर कोई अपडेट देने की मांग की थी। हालांकि, बीच में फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के साल 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
From Ranbir Kapoor Ramayana To Chiranjeevi Vishwambhara Fans Eagerly Waiting These Much Awaited Upcoming Movie
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

कल्कि 2
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सफलता के बाद से फैंस फिल्म के अगले पार्ट के लिए काफी उत्साहित हैं। मगर फैंस को फिल्म से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। हालांकि, बीच में ऐसी खबरें आई थीं कि फिल्म को इसी साल के अंत तक रिलीज करने की योजना है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि फिल्म की शूटिंग कब तक शुरू होगी या हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed