फिल्म इंडस्ट्री की एक खासियत होती है कि यहां एक बार कोई स्टार फैंस को पसंद आ जाता है तो फैंस भी उसपर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। यही नहीं, फैंस उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। फैंस सितारों को अपना प्यार दिखाने के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास करते हैं। एक तरफ कुछ फैंस तो अपने फेवरेट स्टार के नाम का टैटू गुदवाते हैं तो कोई उनके स्टाइल को फॉलो करने लगते हैं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो अपने पसंदीदा सेलेब्स को भगवान की तरह पूजते हैं और इसलिए उनके नाम के मंदिर भी बनवाते हैं। तो चलिए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में।
South Actress: इन अभिनेत्रियों पर जान छिड़कते हैं प्रशंसक, दीवानगी ऐसी की एक्ट्रेस के नाम पर बना डाले मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामंथा रुथ प्रभु
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘शाकुंतलम’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म के अलावा इन दिनों सामंथा अपने मंदिर निर्माण को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री का एक जबरा फैन तेनाली संदीप ने एक मंदिर का निर्माण करवाया है, इसमें सामंथा की मूर्ति वाली तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
काजल अग्रवाल
साउथ फिल्मों में अपनी लोकप्रियता का परचम लहराने वाली काजल अग्रवाल अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। काजल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। खबरों की मानें तो काजल के फैंस ने उनके सम्मान में एक मंदिर बनवाने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने उनसे अनुरोध किया कि वह लोग ऐसा न करें और उनके प्रशंसकों ने उनकी बात मानी, लेकिन फैंस ने फिर भी काजल के सम्मान में एक मंदिर का अभिषेक किया।
हंसिका मोटवानी
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हंसिका की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनके प्रशंसकों ने उनके लिए मदुरई में एक मंदिर बनाने का प्लान किया था। बाद में, जब अभिनेत्री को पता चला तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया, लेकिन फैंस नहीं मानें और उनके प्रशंसकों ने फिर भी चेन्नई में मंदिर बनाया।
खुशबू सुंदर
साउथ की दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर अपनी हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री के प्रशंसकों ने भी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक्ट्रेस के लिए एक मंदिर बनाया, लेकिन शादी से पहले सेक्स और एड्स पर उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के कारण, उन्होंने 2006 में मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था।