Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Fukrey success Changed Actor Manjot Singh Career He Says Life straight up went from audition to Narration
{"_id":"65b0a351b06ce1973207bc46","slug":"fukrey-success-changed-actor-manjot-singh-career-he-says-life-straight-up-went-from-audition-to-narration-2024-01-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manjot Singh: 'फुकरे' की सफलता ने मनजोत के करियर की बदली दिशा, बोले- 'लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पर शिफ्ट हो गई'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manjot Singh: 'फुकरे' की सफलता ने मनजोत के करियर की बदली दिशा, बोले- 'लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पर शिफ्ट हो गई'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:13 AM IST
सार
सिख अभिनेताओं को पहले रूढ़िवादिता का शिकार होना पड़ता था। उन्होंने रूढ़ीवादी महसूस करने के सवाल पर कहा, 'फुकरे के बाद, एक दौर था, लेकिन मुझे हमेशा से पता था कि मैं क्या करना चाहता हूं।
विज्ञापन
1 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता मनजोत सिंह बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन उन्हें पहचान फुकरे फ्रेंचाइजी में लाली के किरदार से मिली है। आखिरी बार वह फुकरे 3 में दिखाई दिए थे। उन्होंने हाल ही में कहा कि फुकरे की सफलता ने बॉलीवुड में उनकी स्थिति बदल दी। हालांकि, फुकरे के बाद भी उन्हें रूढ़िवादी भूमिकाएं ही ऑफर हुईं, लेकिन एक अभिनेता के रूप में वह मजबूत हो गए थे और अब उन्हें ऐसी कोई भी भूमिका करने की जरूरत नहीं थी जो वह नहीं चाहते थे।
2 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मनजोत सिंह ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म 'ओए लकी लकी ओए' से की थी। इस फिल्म का निर्देशन अभय देओल ने किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि कैसे फिल्म ने उनके करियर में मदद की और पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड में सिख अभिनेताओं की भूमिकाएं कैसे बदल गई हैं। उन्होंने कहा, 'जब फुकरे हिट हो गई तो फिर लाइफ सीधा ऑडिशन से नरेशन पे शिफ्ट हो गई। लोग नैरेशन के लिए बुलाते थे कि आप ये फिल्म करना चाहते हो या नहीं।'
सिख अभिनेताओं को पहले रूढ़िवादिता का शिकार होना पड़ता था। उन्होंने रूढ़ीवादी महसूस करने के सवाल पर कहा, 'फुकरे के बाद, एक दौर था, लेकिन मुझे हमेशा से पता था कि मैं क्या करना चाहता हूं। हर व्यक्ति जानता है कि उसके अंदर क्या चल रहा है। जाहिर तौर पर जब आप कुछ प्रदर्शित करते हैं, तभी मानसिकता बदलनी शुरू होती है। मुझे लगता है कि इंडस्ट्री के लोग अधिक खुले हुए होते हैं। सिख अभिनेताओं के लिए भूमिकाएं लिखी जा रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मुझे कई ऑफर मिले हैं। मैं एक हिंदी फिल्म कर रहा हूं। इस फिल्म में मेरे जीवन में अब तक का सबसे अलग लुक और भूमिका है। मैं वास्तव में इस बात का इंतजार कर रहा हूं कि लोग मुझे उस नजरिए से देखें। यह धारणा बदल रही है और इसीलिए मुझे वह फिल्म मिली। ऐसा नहीं है कि मेरे पास ऐसी स्क्रिप्ट्स की लाइन है लेकिन लोगों की मानसिकता बदल रही है और मैं इससे खुश हूं।' लकी सिंह के किरदार के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड जीतने तक उन्होंने खुद को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
5 of 5
मनजोत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मनजोत सिंह ने इस पर बात करते हुए कहा, 'मैंने कुछ तो अच्छा किया ही होगा, वरना ऐसे क्यों देगा कोई अवॉर्ड।' यही वह विचार था जिसने मनजोत को सिनेमा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद अभिनेता स्टूडेंट ऑफ द ईयर, अजहर, ड्रीम गर्ल और ड्रीम गर्ल 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा बने।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।