फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर बरकरार 'हनुमान' का जलवा, 'गुंटूर कारम' समेत अन्य फिल्मों का कैसा है हाल?

Wed, 24 Jan 2024 10:15 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 24 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। कई फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, कुछ बोरिया-बिस्तर समेटने वाली कगार पर पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
हनुमान, मैं अटल हूं और गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम', तेजा सज्जा की 'हनुमान' और विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर ये सभी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। कई फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, कुछ बोरिया-बिस्तर समेटने वाली कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में कौन सबसे आगे चल रहा है, ये तो इनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से पता चलेगा। तो आइए जानते हैं मंगलवारर को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

Tuesday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' कमाई के मामले में शुरुआत से ही धांसू प्रदर्शन कर रही है। तेजा सज्जा स्टारर हनुमान दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार के बाद अब फिल्म के सीक्वल ‘जय हनुमान’ की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म 'हनुमान' सभी को बेहद पसंद आ रही है। 'हनुमान' ने 12वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब तक इस फिल्म ने 143.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। 

Bade Miyan Chote Miyan Teaser: इंतजार खत्म! कुछ ही देर में आएगा अक्षय-टाइगर की बड़े मियां छोटे मियां का टीजर

Tuesday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
मैं अटल हूं

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। फिल्म पांचवे दिन 75 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म अब तक 7.10 करोड़ की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
गुंटूर कारम - फोटो : Social media
गुंटूर कारम

साथ अभिनाते महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मगर आप फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है। मंगलवार यानी कि 12वें दिन फिल्म ने महज 75 लाख का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ही 'गुंटूर कारम' ने अब तक 119.45 करोड़ कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस

साउथ के जाने-माने अभिनेता विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब बस्ता बंद करने का समय आ गया है। 11वें दिन 'मेरी क्रिसमस' ने महज 23 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक 17.94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।  

Balasaheb Thackeray: बाबा साहेब की जयंती मनाने इकट्ठा हुए सितारे, गोविंदा-जितेंद्र ने बताया महान व्यक्ति

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed