फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Israeli Actress: गैल गैडट से येल शेल्बिया तक, खूबसूरती और प्रतिभा दोनों में अव्वल ये इस्राइली अभिनेत्रियां

Mon, 16 Jun 2025 06:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

The Most Beautiful Israeli Women: इस्राइल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री मे प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। हम आपको कुछ इस्राइली अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं, जो अदाकारी और खूबसूरती दोनों के लिए लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
Gal Gadot to Yael Shelbia Noa Kirel Know About The Most Beautiful Israeli Women from entertainment industry
येल शेल्बिया-गैल गैडट-नोआ किरेल - फोटो : इंस्टाग्राम

इस्राइल इन दिनों यूं तो ईरान के खिलाफ शुरू किए गए अपने एक बड़े सैन्य अभियान को लेकर चर्चा में है, जिसका नाम है ऑपरेशन राइजिंग लायन। मगर, हम इस्राइल और ईरान के बारे में नहीं, बल्कि इस्राइल की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बारे में बात कर रहे हैं, जहां से कई प्रतिभाएं निकली हैं। हम आपको कुछ अदाकाराओं के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी खूबसूरती और प्रतिभा दोनों के लिए जानी जाती हैं।

Gal Gadot to Yael Shelbia Noa Kirel Know About The Most Beautiful Israeli Women from entertainment industry
गैल गैडट - फोटो : इंस्टाग्राम-@gal_gadot

गैल गैडट
अभिनेत्री गैल गैडट का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है, जिन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर पहचान बनाई है। वे हॉलीवुड सिनेमा का प्रतिष्ठित नाम बन चुकी हैं। उन्हें डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की फिल्मों में 'वंडर वुमन' और फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की फिल्मों में गिसेल यशर के किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। गैल का जन्म 30 अप्रैल, 1985 को इस्राइल के पेटाह टिकवा में हुआ। लॉ एंड इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई करने से पहले साल 2004 में गैल महज 18 साल की उम्र में मिस इस्राइल बनीं। गैडोट के अभिनय करियर की शुरुआत इस्राइली ड्रामा सीरीज 'बुबोट' से हुई। मगर, जल्द ही उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया।

Gal Gadot to Yael Shelbia Noa Kirel Know About The Most Beautiful Israeli Women from entertainment industry
नोआ किरेल - फोटो : इंस्टाग्राम-@noakirel

नोआ किरेल
नोआ किरेल एक मशहूर इस्राइली सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। वे अभिनेत्री, मॉडल, टेलीविजन होस्ट हैं। साथ ही इस्राइल गॉट टैलेंट शो में जज भी हैं।  उन्होंने 2017 से 2024 तक बेस्ट इस्राइली एक्ट के लिए छह एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स जीते हैं। साल 2023 यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टैस्ट में वे इस्राइल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Noa Kirel (@noakirel)

विज्ञापन
विज्ञापन
Gal Gadot to Yael Shelbia Noa Kirel Know About The Most Beautiful Israeli Women from entertainment industry
येल शेल्बिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@yaelshelbia

येल शेल्बिया 
येल शेल्बिया कोहेन इस्राइल की चर्चित मॉडल और अभिनेत्री हैं। वे कई इंटरनेशनल मॉडलिंग कैंपेन में नजर आ चुकी हैं। साल 2017 से इस्राइली ब्रांड कास्त्रो और 2018 से रेनौर के लिए एक लीडिंग मॉडल बन गईं। वर्तमान में इस्राइली टीवी सीरीज पामच ऑन टीन निक वाया यस में अभिनय कर रही हैं। दिलचस्प बात ये है कि येल शेल्बिया इस्राइली वायु सेना में भी काम कर चुकी हैं।

Tarun Mansukhani: महंगे तलाक और कर्ज में फंस गए थे 'हाउसफुल 5' के निर्देशक, दूसरी फिल्म बनाने में लगा वक्त

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yael Shelbia (@yaelshelbia)

विज्ञापन
Gal Gadot to Yael Shelbia Noa Kirel Know About The Most Beautiful Israeli Women from entertainment industry
अलोना ताल - फोटो : इंस्टाग्राम

अलोना ताल
अलोना ताल इस्राइल की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर हैं। इनका जन्म 20 अक्तूबर 1983 में इस्राइल के हर्जलिया में हुआ। अलोना ने इस्राइली रक्षा बलों में सेवाएं दी हैं। अपनी सेवा समाप्त करने के बाद उन्होंने कुछ अलग करने का मन बनाया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया। इसकी शुरुआत टीवी विज्ञापनों से की। उन्हें 2003 में अपना पहला बड़ा ब्रेक मिला, जब इस्राइली फिल्म 'टू बी ए स्टार' में उन्हें कास्ट किया गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alona Tal Ferraez (@alonatal)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed