फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: जानी मास्टर को ‘इज्जत’ से रामचरण का गेम चेंज, लोगों ने कहा, क्या इसे जेल में नहीं होना चाहिए?

Fri, 03 Jan 2025 09:01 AM IST
सुवेश शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 09:01 AM IST
सार

Game Changer: निर्देशक एस शंकर की 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर को भले रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा हो, लेकिन फिल्म के ट्रेलर की एंड प्लेट पर पॉक्सो केस में गिरफ्तार हो चुके कोरियोग्राफर जानी मास्टर का नाम देखकर लोग हैरान हैं।

विज्ञापन
Game Changer Despite allegations against Jani Master choreographer name mentioned on movie credits
गेम चेंजर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक एस शंकर की 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गेम चेंजर’ के ट्रेलर को भले रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा हो, लेकिन फिल्म के ट्रेलर की एंड प्लेट पर पॉक्सो केस में गिरफ्तार हो चुके कोरियोग्राफर जानी मास्टर का नाम देखकर लोग हैरान हैं। अभी बीते हफ्ते ही जानी मास्टर ने फिल्म के गाने ‘धोप’ की एक क्लिपिंग सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिस पर लोगों ने न सिर्फ उन्हें खूब ट्रोल किया, बल्कि यहां तक लिखा कि इस शख्स को क्या जेल में नहीं होना चाहिए?


 
Game Changer Despite allegations against Jani Master choreographer name mentioned on movie credits
जानी मास्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ से हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री कियारा आडवाणी साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। 'गेम चेंजर' का यह गाना सोशल मीडिया पर खास ऊर्जा नहीं जगा पाया है, जबकि बताते हैं कि इसमें 100 रशियन डांसर्स ने हिस्सा लिया और इसे फिल्माने के लिए पूरी टीम ने पूरा आठ दिन तक मेहनत की। इस गाने को फिल्म की टीम ने अमेरिका के डलास में लॉन्च किया था, लेकिन ये गाना रिलीज के साथ ही फूले हुए गुब्बारे की तरह फुस्स हो गया।

 
Game Changer Despite allegations against Jani Master choreographer name mentioned on movie credits
जानी मास्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘गेम चेंजर’ की टीम 4 अक्तूबर को मुंबई में होगी और उसी दिन साउथ में भी फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। फिल्म का ट्रेलर 2 जनवरी को सीधे सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया और इसके लिए कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। ट्रेलर में राम चरण का डबल रोल बताया जा रहा है। इस फिल्म में वह कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन’ की तरह ही पिता पुत्र का रोल करते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘इंडियन’ के निर्देशक भी शंकर ही थे और इसकी सीक्वेल बीते साल की सबसे खराब फिल्मों में शामिल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer Despite allegations against Jani Master choreographer name mentioned on movie credits
गेम चेंजर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लेकिन, फिल्म ‘गेम चेंजर’ को लेकर सोशल मीडिया पर हल्ला इस बात का मचा है कि एक संगीन अपराध में जेल हो आए कोरियोग्राफर जानी मास्टर को इसे बनाने वालों ने अब तक फिल्म में न सिर्फ रखा है बल्कि फिल्म की पीआर टीम उनके बनाए गाने ‘धोप’ का खूब प्रचार भी कर रही है। जानी मास्टर ने खुद फिल्म के इस गाने का कुछ हिस्सा अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया, जिसे लेकर यूजर्स ने उनकी तगड़ी क्लास भी लगाई।

 
विज्ञापन
Game Changer Despite allegations against Jani Master choreographer name mentioned on movie credits
गेम चेंजर पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानी मास्टर को तेलंगाना के सायबराबाद थाने की पुलिस ने 19 सितंबर को गोवा से गिरफ्तार किया था। जानी पर आरोप है कि उसने अपने साथ काम करने वाली एक सहायिका का यौन शोषण किया और ये यौन शोषण तब से जारी था जब वह नाबालिग थी। जानी मास्टर ने अदालत को इस बीच जानकारी दी कि उसे राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना है, जिसके चलते उसे जमानत भी मिली। लेकिन, केंद्र सरकार ने मामले की जानकारी होती ही उसका राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया था। जानी फिलहाल जमानत पर बाहर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed