फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer Sequel: राम चरण की 'गेम चेंजर' का सीक्वल बनाएंगे निर्देशक एस शंकर? वायरल खबरों के सच से उठा पर्दा

Sat, 30 Nov 2024 05:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Nov 2024 05:35 PM IST
सार

Game Changer Sequel: राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर खबरें आई थीं कि निर्देशक एस शंकर फिल्म का सीक्वल बनाने वाले हैं। वहीं, अब इन खबरों का सच सामने आ गया है। फिल्म के सीक्वल को लेकर किए गए दावे अब झूठे साबित हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Game Changer director s Shankar will not make ram charan film Sequel rumors to announce at movie end reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

Game Changer Sequel: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे निर्माता दर्शकों के लिए कुछ खास झलकियां जारी करते जा रहे हैं। फिल्म में पहली बार राम चरण और कियारा आडवाणी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए राम चरण ने निर्देशक एस शंकर के साथ हाथ मिलाया है। वहीं, अब फिल्म को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है।

Game Changer director s Shankar will not make ram charan film Sequel rumors to announce at movie end reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

अब नहीं बनेगा फिल्म का सीक्वल
फिल्म का हाल ही में तीसरा गाना जारी किया गया, जो रोमांटिक ट्रैक था। इसमें राम चरण और कियारा आडवाणी का रोमांस देखने को मिला। वहीं, इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आईं कि निर्देशक एस शंकर इस फिल्म का सीक्वल भी बनाएंगे, जिसकी घोषणा फिल्म के अंत में की जाएगी। हालांकि, अब यह खबर महज अफवाह साबित हुई। 'गेम चेंजर' का सीक्वल नहीं बनेगा।

Game Changer director s Shankar will not make ram charan film Sequel rumors to announce at movie end reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

कहानी को आगे नहीं बढ़ाएंगे निर्देशक
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए एस शंकर तैयार नहीं हैं। दरअसल, यह पुष्टि हो गई है कि गेम चेंजर एक स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट है, जिसके सीक्वल की कोई योजना नहीं है। एस शंकर के लिए यह एक भव्य प्रोजेक्ट है। शंकर ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में तीन साल का लंबा समय लिया है और खबरों के अनुसार वे कहानी को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer director s Shankar will not make ram charan film Sequel rumors to announce at movie end reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

कब जारी होगा फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के मुख्य अभिनेता राम चरण पहले ही अपने हिस्से की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं, जिसके बाद संपादन का काम शुरू किया गया था। वहीं, अब सहायक कलाकारों की आखिरी शूटिंग भी पूरी हो गई है और अब फिल्म का बचा हुआ हिस्सा भी संपादित हो जाएगा। इस बीच फिल्म के निर्माता लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। गाने के बाद अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का इंतजार है।

विज्ञापन
Game Changer director s Shankar will not make ram charan film Sequel rumors to announce at movie end reports
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम: @alwaysramcharan

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के बैनर तले किया है। शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed