साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अब फैंस 'आरआरआर' से पर्दे पर छा जाने वाले अभिनेता राम चरण का एक बार फिर धांसू अंदाज देखना चाहते हैं। अभिनेता ने अपने इस आगामी परियोजना के लिए निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म से पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Game Changer: 'गेम चेंजर' के बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दिन तय, दिल राजू ने किया फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण के जन्मदिन समारोह के दौरान निर्माता दिल राजू ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा एलान किया। उन्होंने घोषणा की कि 'गेम चेंजर' पांच महीनों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने अपना पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि फिल्मांकन मई के अंत तक समाप्त हो जाएगा। दर्शक फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसे में दिल राजू ने दर्शकों को आश्वासन दिया कि पांच में से तीन गाने निस्संदेह उन्हें सिनेमाघरों में आकर्षित करेंगे।
Kareena Kapoor: 'एनिमल' में रणबीर के प्रदर्शन की करीना ने की जमकर तारीफ, बताया- ऋषि और नीतू कपूर का कॉम्बिनेशन
दिल राजू ने बताया कि फिल्म में पांच गाने हैं, जिनमें से तीन भव्य स्तर पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। राम चरण के जन्मदिन पर यानी बुधवार, 27 मई को फिल्म का पहला गाना 'जरागांडी' रिलीज हुआ। इसे लेकर निर्माता ने कहा कि अन्य गाने इससे भी ज्यादा धमाल मचाएंगे, जो बड़े स्क्रीन पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Box Office Collection Report: रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल
'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 300-400 करोड़ रुपये के बीच है। रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा आने वाले महीनों में की जाएगी।
Crew: 'क्रू' के निर्देशक ने बांधे तब्बू, करीना और कृति की तारीफों के पुल, अभिनेत्रियों के लिए कही यह बड़ी बात
पहले खबर थी कि यह फिल्म सितंबर में दशहरे के दौरान सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं अब दिल राजू के एलान ने इसमें नया अपडेट जोड़ दिया है। वहीं बात करें फिल्म की तो शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Kangana Ranaut: भाजपा का टिकट मिलते ही एक्शन में आईं कंगना रणौत, कांग्रेस को बताया भगावह पार्टी