फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer: इस दिन धूम मचाएगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का टीजर, निर्माताओं ने उठाया रिलीज डेट से पर्दा

Wed, 02 Oct 2024 09:29 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 02 Oct 2024 09:29 AM IST
विज्ञापन
Game Changer teaser to release on 12 october 2024 ram charan kiara advani film music director Thaman reveals
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम:@alwaysramcharan

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का दूसरा गाना जारी किया था। वहीं, अब फिल्म के टीजर को लेकर जानकारी सामने आई है।

Game Changer teaser to release on 12 october 2024 ram charan kiara advani film music director Thaman reveals
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम:@alwaysramcharan

फिल्म के दूसरे गाने से धूम मचाने के बाद अब निर्माता फिल्म का टीजर रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, अब फिल्म के संगीतकार थमन ने पोस्ट साझा कर टीजर की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर दशहरा के मौके पर 12 अक्तूबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। अब प्रशंसक इस खबर से उत्साहित हैं।

Game Changer teaser to release on 12 october 2024 ram charan kiara advani film music director Thaman reveals
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम:@alwaysramcharan

फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं और तीसरे गाने पर काम शुरू हो चुका है। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने शंकर और थमन के बीच एक मजेदार बातचीत का खुलासा किया था, जिसमें वे दोनों राम चरण के लिए इंट्रो गाने के बारे में बात कर रहे थे। उसी दौरान शंकर को बताया गया कि इस गाने में अभिनेता का सिंगल-शॉट डांस सीक्वेंस होगा। इसके अलावा निर्देशक-संगीतकार की जोड़ी ने यह भी खुलासा किया कि इस गाने में भारत भर के विभिन्न नृत्य संस्कृतियों को दिखाया जाएगा, जिसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों के पारंपरिक रूप शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer teaser to release on 12 october 2024 ram charan kiara advani film music director Thaman reveals
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण अभिनीत गेम चेंजर में अभिनेता एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने का बीड़ा उठाता है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक सुब्बाराज द्वारा सुनाई गई कहानी पर आधारित है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जिन्होंने इससे पहले राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला सिंगल जरागंडी रिलीज किया था।

विज्ञापन
Game Changer teaser to release on 12 october 2024 ram charan kiara advani film music director Thaman reveals
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed