फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kay Kay Menon Birthday: अभिनय के मास्टर हैं केके मेनन, थिएटर से दर्शकों के दिल तक का तय किया सफर

Wed, 02 Oct 2024 07:18 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Kay Kay Menon Birthday special story Know about his life and journey wife debut movie and all details
केके मेनन - फोटो : अमर उजाला
जब भी बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों का नाम लिया जाएगा, उस लिस्ट में केके मेनन का नाम जरूर आएगा। अपने शानदार और जीवंत अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता केके मेनन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई बेहतरीन फिल्में की हैं। अभिनेता अपने कौशल के दम पर लाखों दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने किरदारों के माध्यम से बड़े पर्दे पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी है। आज वह अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

Kay Kay Menon Birthday special story Know about his life and journey wife debut movie and all details
केके मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02
केके मेनन ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने पहली बार थिएटर में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया। एक लंबा समय थिएटर को देने के बाद साल 1995 में फिल्म ‘नसीम’ से उन्हें पहला ब्रेक मिला। हालांकि, इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था, लेकिन इस फिल्म के बाद उन्होंने कई शानदार फिल्में की और अपने अभिनय कौशल के दम पर दर्शकों के दिल पर छा गए।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान ने पैरालंपिक सितारों को किया सलाम, अवनि लेखरा-नवदीप के लिए सुनाई खूबसूरत कविता

Kay Kay Menon Birthday special story Know about his life and journey wife debut movie and all details
केके मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02
सिर्फ फिल्मों में ही नहीं अभिनेता टीवी शोज में भी अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं। अभिनेता ने ‘प्रधान मंत्री’, ‘लास्ट ट्रेन टू महाकाली’, ‘जेबरा 2’ जैसे शोज में भी अपना जलवा दिखाया है। अभिनेता ने बॉलीवुड की कई मशहूर और दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में काम किया, जिसमें 'ब्लैक फ्राइडे', 'गुलाल', 'लाइफ इन एक मेट्रो', 'हैदर', 'बेबी', 'गाजी अटैक', 'वोडका डायरीज' और 'सरकार' जैसी कल्ट फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kay Kay Menon Birthday special story Know about his life and journey wife debut movie and all details
केके मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02
अभिनेता जब थिएटर कर रहे थे, उसी दौरान उन्होंने अभिनेत्री निवेदिता भट्टाचार्य से शादी की। अभिनेत्री उनके संघर्ष के दिनों से ही साथ है। बता दें कि निवेदिता टीवी के दुनिया में सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Kay Kay Menon Birthday special story Know about his life and journey wife debut movie and all details
केके मेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kaykaymenon02
केके मेनन की पत्नी अभिनेत्री निवेदिता ने  'कुंडली' और 'सात फेरे' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया है। निवेदिता और केके कि मुलाकात तब हुई जब वह थिएटर प्रोडक्शन में काम कर रही थी। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। दोनों ने एक-दूसरे को कई साल डेट किया और फिर शादी कर ली।
आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम में जोड़ा ‘जोनस’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed