फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kaam Chalu Hai: 'काम चालू है' की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, गौहर खान से पलक तक ये सेलेब्स देखने पहुंचे फिल्म

Fri, 19 Apr 2024 10:39 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Apr 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
Gauhar Khan To Palak Muchhal at Red Carpet Screening Of Rajpal Yadav Zee5 original Movie Kaam Chalu Hai
काम चालू है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजपाल यादव और जिया मानेक की फिल्म 'काम चालू है' आज रिलीज हो रही है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आ रही है। रिलीज से पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां गौहर खान और पलक मुच्छल सहित कई सितारे नजर आए। गौहर खान ने कहा, 'मैं यहां काम चालू है कि स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आई हूं। यह सच्ची घटना पर आधारित है। बहुत ही मार्मिक कहानी है। एक बच्ची की जान चली जाती है। यह दुखद घटना होती है। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस फिल्म को जरूर देखें। पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं दुआ करती हूं कि ऐसी घटना किसी अभिभावक के साथ न घटे। यह फिल्म देखकर जागरुक हो जाइए, ताकि ऐसी दुर्घटनाएं न घटें'।

Gauhar Khan To Palak Muchhal at Red Carpet Screening Of Rajpal Yadav Zee5 original Movie Kaam Chalu Hai
गौहर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौहर ने राजपाल यादव के लिए कहा, 'उनके बारे में क्या कहें। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह कुछ भी कर सकती हैं। हम अक्सर लोगों को श्रेणियों में बांध देते हैं कि वह सिर्फ कॉमेडी कर सकते हैं, या एक्शन कर सकते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए। राजपाल यादव को हम किसी सीमा में नहीं बांध सकते। मेरी एक दोस्त जिया मानेक भी इस फिल्म में हैं। वह अच्छी अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत अच्छी इंसान भी हैं'।

Gauhar Khan To Palak Muchhal at Red Carpet Screening Of Rajpal Yadav Zee5 original Movie Kaam Chalu Hai
काम चालू है - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजपाल यादव से जब पूछा गया कि इस फिल्म को करते हुए उन्होंने कितना एंजॉय किया? इस पर अभिनेता ने कहा, 'बहुत ज्यादा। हम लोग कॉमर्शियल एक्टर हैं। अपने पूरे करियर में ज्यादातर 90 प्रतिशत कमर्शियल फिल्म ही की हैं। लेकिन कहते हैं, सालभर दो-चार कमर्शियल और एक मीनिंगफुल मनोरंजन फिल्म, जैसे पिछले साल 'अर्ध' आई, जो अलग विषय पर है'।
Aishwarya-Abhishek Anniversary: हनीमून फ्लाइट में ऐश्वर्या को हुआ था शादी का अहसास, एयर होस्टेस ने कहा था यह

विज्ञापन
विज्ञापन
Gauhar Khan To Palak Muchhal at Red Carpet Screening Of Rajpal Yadav Zee5 original Movie Kaam Chalu Hai
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजपाल यादव ने आगे कहा, 'काम चालू है' कोई फिल्म नहीं है, यह एक वर्षों पुरानी एक दिक्कत है। हमारे देश में निर्माण होता रहता है, फंक्शन खूब होते हैं। यहां राष्ट्रीय, धार्मिक और सामाजिक...हजारों गड्ढे रोज होते हैं और आगे भी होते रहेंगे। मैं इस फिल्म के जरिए सबसे यही आग्रह करना चाहता हूं कि आपने बड़े-बड़े काम किए हैं। गड्ढे होते रहेंगे। सफाई के साथ-साथ एक फावड़ा और परात भी रख लो। जहां भी अपने घर के आसपास कहीं भी गड्ढा दिख गया तो उसे पाट दें'।
Love Sex Aur Dhokha 2 Review: तीन कहानियों में दिखी दिबाकर की तीन बेइमानियां, ‘एलएसडी 2’ से पूरा किया सर्किल

विज्ञापन
Gauhar Khan To Palak Muchhal at Red Carpet Screening Of Rajpal Yadav Zee5 original Movie Kaam Chalu Hai
'काम चालू है' स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री जिया मानेक भी स्क्रीनिंग में पहुंचीं। फिल्म में वह राजपाल यादव की पत्नी की भूमिका में हैं। जिया ने कहा, 'यह सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। इस फिल्म के लिए मुझे अलग से कुछ तैयारी नहीं करनी पड़ी। मैं इससे आसानी से कनेक्ट कर सकती हूं'। स्क्रीनिंग में पहुंची पलक मुच्छल ने कहा, 'यह मेरे भाई की फिल्म है और बहुत ही प्यारी फिल्म है। इसे जरूर देखें।' बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। 
Lok Sabha Elections 2024: वोट डालने रूस से लौटे विजय, रजनीकांत-धनुष ने भी मतदान कर पूरी की जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed