{"_id":"6853bae7ba83a70f0a0c793f","slug":"genelia-dsouza-reacts-to-salman-khan-not-casting-her-in-ready-say-may-we-will-do-another-film-2025-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Genelia D'Souza: फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया को नहीं लिए जाने पर आया रिएक्शन, सुनकर खुश हो जाएंगे भाईजान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Genelia D'Souza: फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया को नहीं लिए जाने पर आया रिएक्शन, सुनकर खुश हो जाएंगे भाईजान
सलमान खान और असिन की फिल्म 'रेडी' को दोनों के करियर की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक गिना जाता है। हालांकि कम ही लोगों को पता है कि यह फिल्म तमिल फिल्म 'रेडी' की रीमेक थी। इस फिल्म में राम पोथिनेनी और जेनेलिया डिसूजा अहम किरदार में थे। हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में जेनेलिया डिसूजा को नहीं लिए जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
जेनेलिया डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनेलिया ने दिया शानदार जवाब
जेनेलिया डिसूजा से सिद्धार्थ कान्नन ने पूछा कि क्या सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नहीं लिए जाने पर आपको बुरा लगा? इस पर अभिनेत्री ने कहा 'नहीं, अगर मुझे इसमें काम मिलता तो मुझे बहुत अच्छा लगता, यह वहां मेरी फिल्म थी। हो सकता है कि सलमान खान के साथ मेरी दूसरी फिल्म हो। आप नहीं जानते।' जेनेलिया का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
3 of 5
जेनेलिया की लाल साड़ी
- फोटो : Instagram
तेलुगु रेडी में अहम किरदार
आपको बता दें साल 2008 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'रेडी' एक्शन कॉमेडी फिल्म थी। इसे श्रीनू वैतला ने निर्देशित किया था। फिल्म के निर्माता श्रवंथी रवि किशोर थे। फिल्म में राम पोथिनेनी और जेनेलिया डिसूजा के अलावा नस्सर, ब्रह्मानन्दम, सुनील, कोटा श्रीनिवास राव और जया प्रकाश रेड्डी जैसे कलाकार थे।
तेलुगु फिल्म की रीमेक है 'रेडी'
तेलुगु की 'रेडी' फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। साल 2008 में यह फिल्म तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई। यह एक कल्ट फैमिली एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म की कॉमेडी और इसकी कहानी को पसंद किया गया। बाद में इस फिल्म को हिंदी में बनाया गया जिसमें सलमान खान और असिन ने अहम किरदार निभाया।
विज्ञापन
5 of 5
रेडी
- फोटो : यूट्यूब
हिट रही सलमान की 'रेडी'
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी सलमान खान की 'रेडी' 3 जून 2011 को रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्शन, कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और बेहतरीन गाने हैं। इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 186.02 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।