असरानी, हिंदी सिनेमा का वो नाम थे, जिन्होंने अपनी हास्य प्रतिभा से हर पीढ़ी को गुदगुदाया। 1970 के दशक से लेकर अभी तक असरानी ने हर किरदार में दर्शकों का शानदार मनोरंजन किया। चाहे 'शोले' में जेलर की भूमिका हो या 'दे दना दन' में सुपारी किलर मामू की भूमिका हो। सभी किरदारों को उन्होंने मन से जिया। अब अभिनेता तो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके रोल अमर हो गए हैं। चलिए जानते हैं उनकी दमदार फिल्में, जिनमें निभाई जबरदस्त भूमिका।
कॉमेडी के सरताज असरानी, ‘शोले’ से लेकर ‘भूल भुलैया’ तक; इन फिल्मों में अभिनेता ने की कमाल की अदाकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Tue, 21 Oct 2025 01:39 PM IST
सार
Asrani Iconic Roles: दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी, जिन्हें प्यार से असरानी के नाम से जाना जाता है। अभिनेता ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आइए जानते हैं उनकी प्रसिद्ध फिल्में और किरदार के बारे में।
विज्ञापन