सब्सक्राइब करें

वीकएंड के बाद फिर घटी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई, जानें 19वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Oct 2025 11:45 PM IST
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office collection day 19 total earning
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : अमर उजाला
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने शुरुआत में अच्छी कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई। तीसरे हफ्ते तक फिल्म की कमाई में और भी गिरावट आई है। आइए जनते हैं 19वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Trending Videos
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office collection day 19 total earning
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
19वें दिन का कलेक्शन
पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। पहले हफ्ते में फिल्म ने 41.1 करोड़ रुपये तो दूसरे हफ्ते में 14 करोड़ रुपये कमाए। 19वें दिन फिल्म ने 46 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म की कमाई 58.96 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office collection day 19 total earning
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
बजट निकालने के लिए संघर्ष जारी
बताया जाता है कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट 80 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म की कमाई को देखते हुए लगता है कि यह फिल्म अपना बजट भी मुश्किल से निकाल पाएगी। 
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office collection day 19 total earning
‘कांतारा चैप्टर 1’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'कांतारा चैप्टर 1' की वजह से घटी कमाई
बताया जाता है कि इस फिल्म की कमाई 'कांतारा चैप्टर 1' की वजह से घटी है। यह फिल्म इसके साथ ही रिलीज हुई थी। 19वें दिन इसने 11.75 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने अब तक 523.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari box office collection day 19 total earning
'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में जान्हवी कपूर और वरुण धवन के अलावा रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के लेखक और निर्देशक शशांक खेतान हैं। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed