सब्सक्राइब करें

दिवाली पर भी जारी रही 'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार, 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमा डाले इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 20 Oct 2025 08:14 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: साउथ की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' हर दिन नया कमाल कर रही है। दिवाली के दिन इस फिल्म ने अच्छी कमाई की है। आइए जनते हैं इस फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना है?

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 19 Rishab Shetty Film total earning
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला
आज दिवाली के मौके पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' ने अच्छी कमाई की है। तीसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई घटी थी। हालांकि वीकएंड पर इसकी कमाई में दोबारा तेजी आई है। कमाई के मामले में यह फिल्म साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। इसने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आइए जानते हैं 19वें दिन फिल्म की कमाई कितनी रही?
Trending Videos
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 19 Rishab Shetty Film total earning
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स
'कांतारा चैप्टर 1' की 19वें दिन की कमाई
'कांतारा चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से बोहनी की थी। पहले हफ्ते में फिल्म ने 337.4 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई सिर्फ 147.85 करोड़ रुपये रही। तीसरे सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई 532.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 19 Rishab Shetty Film total earning
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
वर्ल्डवाइड बनाया रिकॉर्ड
'कांतारा चैप्टर 1' भारत के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने अब तक 765 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। कमाई के मामले में इसने सनी देओल की 'गदर 2' (686 करोड़) और सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' (627 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह दूसरी फिल्म है। पहले नंबर पर 809 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'छावा' है।
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 19 Rishab Shetty Film total earning
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
बॉलीवुड फिल्म को पिलाया पानी
बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी', 'कांतारा चैप्टर 1' के साथ रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में यह फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से बहुत पीछे रह गई। इसने 19वें दिन महज 46 लाख रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 58.96 करोड़ रुपये है, जो कि 'कांतारा चैप्टर 1' के आगे काफी कम है।
विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Box Office Collection day 19 Rishab Shetty Film total earning
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : x
'कांतारा चैप्टर 1' की कास्ट
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी ने अहम किरदार निभाया है। वही फिल्म के लेखक और निर्देशक भी हैं। उनके अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम भी अहम किरदार में हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी, एक्शन सीन और कलाकारों का अभिनय पसंद आ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed