फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govind Namdev: कभी ढोंगी बाबा-कभी खूंखार पुलिस अधिकारी, फिल्मों में इन किरदारों को गोविंद नामदेव ने किया जीवंत

Wed, 03 Sep 2025 08:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 03 Sep 2025 08:22 AM IST
सार

Govind Namdev Birthday: गोविंद नामदेव उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाई हैं। आज बुधवार को अभिनेता के जन्मदिन पर जानिए उनके फेमस किरदारों को।

विज्ञापन
Govind namdev birthday know about his iconic roles in films
गोविंद नामदेव - फोटो : अमर उजाला

सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिन्हें लोग नाम से कम लेकिन फिल्मों में उनके किरदारों की वजह से ज्यादा जानते हैं। उन्हीं में से एक नाम हैं गोविंद नामदेव, जिन्होंने अपने अभिनय से किरदारों को जीने का काम किया है। अभिनेता ने आमिर खान की 'सरफरोश' से लेकर अक्षय कुमार की 'ओह मॉय गॉड' तक में शानदार एक्टिंग की है। उन्होंने विलेन से लेकर संवेदनशील किरदारों तक हर भूमिका को गहराई से जीने का काम किया है। आज 3 सितंबर को गोविंद नामदेव अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर हम जानेंगे उनके यादगार किरदारों के बारे में, तो चलिए जानते हैं।

Govind namdev birthday know about his iconic roles in films
गोविंद नामदेव - फोटो : एक्स

थिएटर से शुरू किया करियर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंद नामदेव का जन्म 3 सितंबर 1954 को मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का खुमार था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय के गुर सीखे, जिसने उन्हें मंच से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर दिया। 

Govind namdev birthday know about his iconic roles in films
गोविंद नामदेव - फोटो : एक्स

फिल्मी सफर की शुरुआत
गोविंद नामदेव ने अपने सिनेमाई करियर की शुरुआत साल 1992 की फिल्म शोला शबनम से की थी। इसमें उन्होंने भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा की थी। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता को ज्यादातर विलेन के किरदारों के लिए ही जाना जाता है। जानिए उनके अहम किरदारों को।

विज्ञापन
विज्ञापन
Govind namdev birthday know about his iconic roles in films
ओह मॉय गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

ओह मॉय गॉड
उमेश शुक्ला के निर्देशन में साल 2012 में 'ओह मॉय गॉड' फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें परेश रावल और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने सिद्धेश्वर महाराज का किरदार निभाया था, जो एक ढोंगी बाबा के रूप में दिखे थे। फिल्म में उनका किरदार हर बात पर क्रोधित हो जाता है। उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।

विज्ञापन
Govind namdev birthday know about his iconic roles in films
सिंघम रिटर्न्स - फोटो : एक्स

सिंघम रिटर्न्स
अजय देवगन अभिनीत 'सिंघम रिटर्न्स' 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में गोविंद नामदेव ने बाजीराव सिंघम (अजय देवगन) के पिता की भूमिका निभाई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में नामदेव के किरदार ने फिल्म में जान डालने का काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed