फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gul Panag: 'सुपरलेडी' के नाम से जानी जाती हैं गुल पनाग, जानें मिस इंडिया से पायलट बनने तक का सफर

Tue, 03 Jan 2023 08:45 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 03 Jan 2023 08:45 AM IST
विज्ञापन
Gul Panag Birthday special know actress journey and unknown facts about her life
गुल पनाग - फोटो : social media

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्रियों में गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने बेहद कम उम्र में ही कई उपलब्धियां हासिल कीं। गुल जिंदगी को बेहद खुलकर जीने में यकीन रखती हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। गुल आज के दौर में कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। भारत की सबसे खूबसूरत महिला का ख़िताब जीतने वाली गुल ने आसमान पर भी तब कब्जा कर लिया, जब वह सर्टिफाइड कमर्शियल पायलट बनीं।

Gul Panag Birthday special know actress journey and unknown facts about her life
गुल पनाग - फोटो : social media

गुल आज शायद उतनी लोकप्रिय न हों, लेकिन वह खुद में बेहद खास हैं। दरअसल, अपनी जिंदगी को उन्होंने किसी सपने से कम नहीं जीया। एक्टिंग से लेकर रियल लाइफ तक सब कुछ हटकर करने वाली गुल का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ। गुल देश के अलग-अलग शहरों में रह चुकी हैं, क्योंकि उनके पिता आर्मी में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उनका ट्रांसफर देश में अलग-अलग जगहों पर होता रहता था। 

Gul Panag Birthday special know actress journey and unknown facts about her life
गुल पनाग - फोटो : social media

बता दें कि गुल सिर्फ इंडस्ट्री की सुंदर हसीनाओं में से एक नहीं हैं, बल्कि उनकी जिंदगी के लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट मिस इंडिया बनना रहा। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुल मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन गुल सिर्फ यहीं रुकने वाली नहीं थीं। बॉलीवुड में भी गुल ने अलग-अलग फिल्मों के जरिए अपनी पहचान बनाई। धूप, डोर, मनोरमा- सिक्स फीट अंडर और टर्निंग 30 जैसी फिल्मों ने उन्हें बेहतरीन अदाकारा साबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gul Panag Birthday special know actress journey and unknown facts about her life
गुल पनाग - फोटो : social media

गौरतलब है कि गुल को बाइक चलाना इतना पसंद हैं कि उनकी शादी में सभी बराती बाइक पर ही आए थे। इस नई चीज को देखकर यह कहा जा सकता है कि गुल की शादी की तस्वीरों ने उस समय आज की मॉडर्न ब्राइड का ट्रेंड सेट किया। अपनी शादी की तस्वीरों में गुल कभी बाइक पर बैठीं नजर आईं तो कभी खुलेआम अपने पति को किस करती नजर आईं। उनकी विदाई किसी डोली या कार में नहीं, बल्कि बाइक पर हुई थी। साल 2016 में गुल ने आसमां पर भी कब्जा कर लिया, जब वह कमर्शियल पायलट बन गईं और अपने सपने को साकार कर सभी के लिए प्रेरणा बन गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed