मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस सीरीज को लेकर दर्शक शुरुआत से ही उत्साहित हैं। 'हीरामंडी' एक मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सीरीज को दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी ढेरों प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में गुलशन ग्रोवर ने मनीषा कोइराला के साथ वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' देखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरेंं साझा की हैं।
Heeramandi: गुलशन ग्रोवर ने मनीषा कोइराला के साथ देखी 'हीरामंडी', तस्वीर साझा कर की अभिनेत्री की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 02 May 2024 02:30 PM IST
सार
गुलशन ग्रोवर और उनके परिवार ने अभिनेत्री के घर पर सीरीज को देखकर उनका उत्साह बढ़ाया। अभिनेता ने इस दौरान की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन