अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट का एलान हो गया है। कुछ दिन पहले से इसकी रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इसके लिए दर्शकों से कुछ टास्क कराए गए थे, जिसमें वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन लौकी तोड़नी थी। सारे टास्क पूरे होने के बाद रिलीज डेट सामने आ गई है। सीरीज का तीसरा सीजन इसी महीने रिलीज होगा।
Panchayat 3 Release Date: आ गई 'पंचायत 3' की रिलीज डेट, फुलेरा गांव वाले इस दिन करेंगे दर्शकों का स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज 'पंचायत' के पिछले दो सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट रहे। अब इसका तीसरा सीजन आने वाला है। इसकी रिलीज डेट को लेकर लंबे वक्त से कयास लगाए जा रहे थे। कभी कहा जा रहा था कि इस साल के आखिर तक आएगी तो कभी कुछ और। आखिर आज इसका खुलासा हो गया है। प्राइम वीडियो के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ लिखा है, 'आपने लौकी हटाईं, हमने पुरस्कार में आपके लिए रिलीज डेट का खुलासा कर दिया'। सीरीज 28 मई को रिलीज होगी।
साझा किए गए पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस बार फुलेरा गांव की कहानी कुछ और दिलचस्प होने वाली है। सभी किरदार इकट्ठे खड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन, सभी के चेहरे पर हैरानी के भाव देखे जा सकते हैं। किसी का मुंह खुला रह गया है तो कोई अजीब आश्चर्य में है। आखिर ऐसा क्या होने वाला है, जो फुलेरा गांव का हर ग्रामीण यूं हैरान है। यह खुलासा तो सीरीज देखकर ही हो पाएगा।
you moved the laukis, we unlocked your reward! #PanchayatOnPrime S3, May 28@TheViralFever @ArunabhKumar @StephenPoppins #ChandanKumar @uncle_sherry @vijaykoshy @Farjigulzar #RaghubirYadav @Neenagupta001 @chandanroy77 @malikfeb @Sanvikka #PankajJha pic.twitter.com/ouN5ON5hGp
Sridevi-Janhvi: अब श्रीदेवी के पहले घर में एक रात के लिए ठहर सकेंगे लोग, जल्दी से बना लीजिए अपना प्लान
पंचायत सीरीज में एक्टर जितेंद्र कुमार सचिव जी की भूमिका में हैं। वहीं, नीना गुप्ता ग्राम प्रधान बनी हैं। रघुबीर यादव उनके पति की भूमिका में हैं। इसके अलावा चंदन रॉय और फैसल मलिक भी इसका अहम हिस्सा हैं। तीसरे सीजन की रिलीज डेट सामने आते ही दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कमेंट बॉक्स में सभी का उत्साह देखते बन रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'फाइनली, आपने रिलीज डेट बता ही दी।' एक यूजर ने लिखा, 'चलो इस इतनी भयंकर गर्मी में कुछ तो राहत वाली चीज मिली'। कुछ यूजर तो इतने उत्साहित दिखे कि चौथे सीजन तक की बात करने लगे।
Met Gala Livestream: मेट गाला 2024, जानें कब और कहां देख सकेंगे अपना पसंदीदा फैशन शो
पंचायत 3 की रिलीज डेट जहां दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं, वहीं दर्शक अब 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट की डिमांड भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अब लगे हाथ 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन का भी हाल बता ही दो।
Freedom At Midnight: निखिल आडवाणी की ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ की पहली झलक आई सामने, गांधी-नेहरू-पटेल दिखे एक साथ