Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 3 Vijay Varma And Fatima Sana Shaikh Movie Earnings Fallen On Sunday
{"_id":"692c81752a2ad57ce807d265","slug":"gustaakh-ishq-box-office-collection-day-3-vijay-varma-and-fatima-sana-shaikh-movie-earnings-fallen-on-sunday-2025-11-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gustaakh Ishq Box Office Collection: ‘गुस्ताख इश्क’ को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन और गिरी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Gustaakh Ishq Box Office Collection: ‘गुस्ताख इश्क’ को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन और गिरी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:40 PM IST
सार
Gustaakh Ishq Collection Day 3: मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। अब जानिए कैसा बीता ‘गुस्ताख इश्क’ का रविवार…
विज्ञापन
1 of 5
गुस्ताख इश्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की रोमांटिक फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। हालांकि, ‘तेरे इश्क में’ के आगे फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। अब फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। जानिए तीसरे दिन कैसी रही फिल्म की कमाई…
2 of 5
'गुस्ताख इश्क'
- फोटो : इंस्टाग्राम
तीसरे दिन की कमाई
मनीष मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस्ड ‘गुस्ताख इश्क’ की रविवार की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक, 21 लाख रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, देर रात इस आंकड़े में बढ़ोत्तरी की भी उम्मीद है। इस तरह से तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 1.16 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
3 of 5
'गुस्ताख इश्क' ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
लगातार घट रही फिल्म की कमाई
‘गुस्ताख इश्क’ की रफ्तार पहले दिन से ही धीमी रही। फिल्म की शुरुआत 50 लाख रुपए के साथ हुई थी। इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई। दूसरे दिन फिल्म ने 45 लाख और अब तीसरे दिन फिल्म ने 21 लाख रुपए की कमाई की है। यही कारण है कि फिल्म तीन दिनों में सिर्फ 1.16 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुस्ताख इश्क
- फोटो : एक्स
‘तेरे इश्क में’ और ‘जूटोपिया 2’ से मिल रही चुनौती
बॉक्स ऑफिस पर ‘गुस्ताख इश्क’ के सामने ‘तेरे इश्क में’ और ‘जूटोपिया 2’ की चुनौती है। ‘तेरे इश्क में’ यहां सब पर भारी पड़ती नजर आ रही है। रविवार को भी जहां ‘गुस्ताख इश्क’ सिर्फ 21 लाख रुपए की कमाई कर पाई। वहीं ‘तेरे इश्क में’ ने 18.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि ‘जूटोपिया 2’ ने 3.50 करोड़ रुपए जुटाए। इस तरह से तीसरे दिन भी ‘गुस्ताख इश्क’ तीनों फिल्मों में सबसे पीछे रही है।
विज्ञापन
5 of 5
गुस्ताख इश्क
- फोटो : एक्स
फिल्म को मिले अच्छे रिव्यू
मनीष मल्होत्रा द्वारा निर्मित और विभु पुरी द्वारा निर्देशित ‘गुस्ताख इश्क’ को क्रिटिक्स से अच्छी रिव्यू मिले हैं। हालांकि, इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म में विजय वर्मा और फातिमा सना शेख के साथ नसीरुद्दीन शाह भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।