अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हड्डी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लीग से हटकर फिल्में बनाने वाले अनुराग कश्यप का नाम बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में शुमार किया जाता है। बेबाकी से सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले अनुराग कश्यप एक बार बार फिर खबरों में आ गए हैं। अब हाल ही में, अनुराग ने दावा किया है कि उनकी फिल्में देखने के बाद उनकी नैतिकता पर सवाल उठाते थे। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है
Anurag Kashyap: 'लोग फिल्में देखकर मेरी नैतिकता पर सवाल उठाते थे', लीक से हटकर चलने पर छलका अनुराग का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुराग कश्यप बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। अनुराग को शोबिज की दुनिया के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से राय रखते देखा जाता है। कई बार अनुराग के बयान से विवाद खड़े हो जाते हैं। हालांकि, अब अभिनेता अपनी हालिया रिलीज फिल्म को लेकर दर्शकों की खूब सराहना बटोर रहे हैं।
Hansal Mehta: 'इतना अच्छा काम किया कि..', हंसल मेहता ने की 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर के अभिनय की तारीफ
इन सब के बीच अनुराग ने अपनी अनरिलीज फिल्म ‘पांच’ के बारे में बात की। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे लोग उनकी फिल्में देखने के बाद उनकी नैतिकता पर सवाल उठाते थे। अनुराग ने बताया कि कैसे ‘पांच’ कभी भी बड़े पर्दे पर नहीं आ पाई। उन्होंने बताया कि फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। आगे इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि अनुराग की ज्यादातर फिल्में जो थिएटर में रिलीज नहीं हो पाती थीं, उन्हें पायरेसी वेबसाइट्स पर रिलीज कर दिया जाता था। फिल्म निर्माता ने इस पर सहमति जताते हुए कहा, "यही मेरी जिंदगी की कहानी है।"
Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...
अनुराग ने आगे बताया कि जब दैट गर्ल इन येलो बूट्स सामने आई तो लोगों ने उनकी नैतिकता और चरित्र पर सवाल उठाए। निर्देशक ने बताया, “वे मेरी फिल्में देखने के बाद मेरी नैतिकता और मेरे चरित्र पर सवाल उठाते थे। उस समय आलोचक कहते थे कि यह कैसा आदमी है?’
Jawan: 'कावेरी अम्मा' पर बने मीम्स पर रिद्धि डोगरा दी प्रतिक्रिया, बोलीं- जब शाहरुख ने मुझे मां कहा तब मैं...
अनुराग कश्यप ने यह भी कहा कि एक समय था जब लोग उनके पास आते थे और उनसे कहते थे कि मैंने आपकी फिल्म देखी है और वह पूछते थे कि कहा देखी? निर्देशक ने खुलासा किया कि उस समय मेरी पहचान पोर्न से थी। अनुराग ने कहा, ''लोग मेरी फिल्में छुप-छुप कर देखते थे।''