फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Sequel Exclusive: अगले साल रिलीज होगी ‘हनुमान’ की सीक्वल, प्रशांत बोले, ‘ये सब राम नाम का प्रताप है..’

Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hanuman director Prasanth Varma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Teja Sajja Sequel Jai Hanuman
प्रशांत वर्मा और फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मूल रूप से तेलुगु में बनी निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ ने दक्षिण में रिलीज के पहले ही दिन हल्ला मचा दिया है। फिल्म की रिलीज के दिन ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए प्रशांत ने उन सारे रामभक्तों को धन्यवाद दिया जिन्होंने ‘हनुमान’ फिल्म को इतनी श्रद्धा और स्नेह से देखा है। इस फिल्म की सीक्वल का भी फिल्म के अंत में ऐलान कर दिया गया है। ‘जय हनुमान’ नामक ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

Hanuman director Prasanth Varma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Teja Sajja Sequel Jai Hanuman
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘जय हनुमान’ फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म होगी। पौराणिक कथाओं के किरदारों से आधुनिक युवा पीढ़ी के संगम के तौर पर बस रही सिनेमा की इस दुनिया के रचयिता प्रशांत वर्मा ‘अमर उजाला’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहते हैं, ‘राम के आशीर्वाद से ही ये फिल्म बनी, रामभक्तों ने ही इसे यहां तक पहुंचाया और राम के नाम से ही इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर जय जयकार होती दिख रही है।’

Hanuman director Prasanth Varma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Teja Sajja Sequel Jai Hanuman
प्रशांत वर्मा और फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ जो काम 600 करोड़ रुपये खर्च करके नहीं कर सकी, वही काम प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ ने इसके दसवें हिस्से के बराबर भी खर्च न करके कर दिया है। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में प्रशांत कहते हैं, ‘हैदराबाद के कई प्रतिभाशाली युवाओं ने इस फिल्म के कंप्यूटर ग्राफिक्स पर काम किया है। इन युवाओं ने स्टार्टअप के रूप में अपने स्पेशल इफेक्ट्स स्टूडियो खोले हैं और हॉलीवुड या मुंबई के स्टूडियो से कहीं कम बजट में हमने ये काम पूरा किया है। फिल्म ‘हनुमान’ पूरी तरह से मेड इन इंडिया फिल्म है और ये फिल्म इस बात की भी बानगी है कि हमारे पास देश में ही ऐसे हुनरमंद मौजूद हैं जो हॉलीवुड की टक्कर का काम कर सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman director Prasanth Varma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Teja Sajja Sequel Jai Hanuman
प्रशांत वर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘हनुमान’ ऐसे समय में सिनेमाघरों में पहुंची है जब एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा फिल्में एक ही हफ्ते में रिलीज हुई हैं। इसके बावजूद इस फिल्म को दर्शकों की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रशांत कहते हैं, ‘इस फिल्म को रिलीज करने से पहले हमने इसे दर्शकों के अलग अलग कई वर्गों को दिखाया था और सबकी प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही। मुझे यही था कि हम सौ में से 75 या 80 नंबर हासिल कर ही लेंगे लेकिन जो प्रतिक्रिया आई, वह सौ में से हजार नंबर लाने जैसी थी। और, अब फिल्म रिलीज हुई है तो मेरे फोन की घंटी बजना बंद ही नहीं हो रही है।’

विज्ञापन
Hanuman director Prasanth Varma Exclusive Interview with Pankaj Shukla Teja Sajja Sequel Jai Hanuman
फिल्म हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म ‘हनुमान’ से एक नए तरह के कथा कथन का सिलसिला भारतीय सिनेमा में शुरू हो रहा है। प्रशांत बताते हैं,  ‘ये पौराणिक और लोककथाओं का आधुनिकता से संगम है। हम किरदारों की एक ऐसी दुनिया बनाने जा रहे हैं जिनकी जड़ें भारतीय संस्कृति में होंगी लेकिन जिनका संबंध आज के युवाओं से होगा। मैंने और मेरी बहन ने सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई की है। तमाम विषयों के अलावा हमारा एक विषय सदाचार भी होता था और इस विषय की कक्षाओं में ही हमने अपनी गौरवशाली संस्कृति और उससे जुड़े चरित्रों के बारे में जाना। तीन फिल्में बनाने के बाद हमने ये जाना कि भारतीय सिनेमा को विश्व पटल पर ले जाने के लिए हमारी ये कहानियां सबसे बड़ी मददगार हो सकती हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed