अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई हैं। अब तक कई सितारों को शादी में आमंत्रित किया जा चुका है। हाल ही में अभिनेत्री संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी द डायमंड बाजार में नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि शादी में हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट शामिल होगी। हाल ही में उनके को-स्टार ताहा शाह बदुशा ने उन्हें शादी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी की शादी को लेकर उत्साहित हैं ताहा शाह, होने वाले पत्नी-पत्नी को दिया आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:49 AM IST
सार
हीरामंडी स्टार ताहा शाह ने हाल ही में सोनाक्षी की शादी को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया है। इसके अलावा कहा कि वह उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद और शादी के लिए शुभकामनाएं देना चाहते हैं। साथ ही एक बहुत बड़ा तोहफा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन