😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
hum dil de chuke sanam completed 25 years salman khan aishwarya rai bachchan ajay devgn sajay leela bhansali
{"_id":"66705fd4431e083a450c6cc6","slug":"hum-dil-de-chuke-sanam-completed-25-years-salman-khan-aishwarya-rai-bachchan-ajay-devgn-sajay-leela-bhansali-2024-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hum Dil De Chuke Sanam: 'हम दिल दे चुके सनम' की है आज सिल्वर जुबली, पांच सितारों ने फिल्म को किया था रिजेक्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hum Dil De Chuke Sanam: 'हम दिल दे चुके सनम' की है आज सिल्वर जुबली, पांच सितारों ने फिल्म को किया था रिजेक्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 18 Jun 2024 07:05 AM IST
सार
फिल्म हम दिल दे चुके सनम 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है। इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
फिल्म हम दिल दे चुके सनम 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। आज इस फिल्म की सिल्वर जुबली है। इस मौके पर जानिए फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
Trending Videos
2 of 6
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक संजय लीला भंसाली की 18 जून 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' को आज रिलीज हुए पूरे 25 साल हो चुके हैं। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अलावा अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। यह पूरी तरह से एक प्रेम कहानी फिल्म थी। ट्राएंगल लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ लोगों का दिल जीता था, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। 'हम दिल दे चुके सनम' ने कई नेशनल अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलना चाहते थे सलमान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के चर्चे बॉलीवुड के गलियारों में आज भी कभी न कभी होते ही हैं। किसी इवेंट में, अवॉर्ड शो या फिर और भी कहीं, अगर ये दोनों स्पॉट हो जाते हैं, तो सुर्खियां अपने आप बन जाती हैं। ये दोनों साल 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में जब एक साथ नजर आए थे, तो दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के साथ ऑफस्क्रीन लव स्टोरी ने भी फैंस के दिलों में जगह बनाई थी। यह फिल्म उस वक्त की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों के बीच उस वक्त प्यार-मोहब्बत की कहानी शुरू हो चुकी थी। सलमान खान को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का क्लाइमेक्स बिल्कुल पसंद नहीं था और वह इस फिल्म के क्लाइमेक्स को बदलना चाहते थे।
4 of 6
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' सलमान खान और ऐश्वर्या राय के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म में समीर (सलमान खान) नंदिनी (ऐश्वर्या राय बच्चन) का किरदार निभाने वाले सलमान-ऐश्वर्या के बीच अफेयर की खबरें भी उस वक्त सुर्खियों में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिल्म की कहानी के हिसाब से ऐश्वर्या (ऐश्वर्या को कैसे मिला नंदिनी का रोल) यानी नंदिनी, सलमान खान यानी समीर से प्यार करती थीं लेकिन कहानी के हिसाब से आखिर में वह सलमान को छोड़कर अजय को चुनती हैं। लेकिन सलमान चाहते थे कि फिल्म का क्लाइमेक्स ऐसा हो, जिसमें ऐश्वर्या अपने प्यार यानी सलमान खान के पास वापस आए। इसके लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली से बात भी की थी, हालांकि संजय लीला भंसाली इसके लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
5 of 6
हम दिल दे चुके सनम
- फोटो : सोशल मीडिया
'हम दिल दे चुके सनम' में अजय देवगन ने ऐश्वर्या राय बच्चन के पति का रोल किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय लीला भंसाली इस रोल के लिए अजय देवगन को कास्ट करने से हिचकिचा रहे थे, क्योंकि उस वक्त उनकी इमेज एक एक्शन हीरो की थी। फिर संजय ने इस किरदार के लिए शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और अनिल कपूर को अप्रोच किया था, लेकिन सभी ने किसी ना किसी वजह से मना कर दिया। इसके बाद संजय लीला भंसाली ने अजय देवगन से संपर्क किया और उन्होंने खुशी-खुशी रोल एक्सेप्ट कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X