सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Fittest actresses: फिटनेस फ्रीक हैं ये अभिनेत्रियां, दिशा से लेकर करीना तक कई अभिनेत्रियों का नाम है शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Jun 2024 12:15 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्रियां खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। कुछ अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए योगा का सहारा लेती हैं, तो कुछ किक बॉक्सिंग का सहारा लेती हैं। दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ, सोहा अली खान, कैटरीना कैफ और करीना कपूर के अलावा भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने आपको फिट रखने के लिए कड़ी एक्सरसाइज करती हैं।

विज्ञापन
Fittest actresses in Bollywood Disha Patani Soha Ali Khan Kareena Kapoor Malaika Arora Katrina Kaif
फिटनेस फ्रीक हैं ये अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्रियां खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। कुछ अभिनेत्रियां फिट रहने के लिए योगा का सहारा लेती हैं, तो कुछ किक बॉक्सिंग और जिम का सहारा लेती हैं। दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ, सोहा अली खान, कैटरीना कैफ और करीना कपूर के अलावा भी कई अभिनेत्रियां हैं, जो अपने आपको फिट रखने के लिए कड़ी एक्सरसाइज करती हैं।
Trending Videos
Fittest actresses in Bollywood Disha Patani Soha Ali Khan Kareena Kapoor Malaika Arora Katrina Kaif
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के फिटनेस रूटीन में कई तरह की एक्टिविटीज शामिल हैं, जिससे वो खुद को शेप में रखती हैं। इनमें किक बॉक्सिंग, योगा और स्विमिंग जैसी कई एक्टिविटीज शामिल हैं। दिशा को वेट ट्रेनिंग और डांसिंग का भी शौक है। देखा जाए तो किक बॉक्सिंग आजकल बॉलीवुड सेलेब्स के बीच काफी लोकप्रिय वर्कआउट बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fittest actresses in Bollywood Disha Patani Soha Ali Khan Kareena Kapoor Malaika Arora Katrina Kaif
सोहा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
हैवी एक्सरसाइज करने के बजाय सोहा अली खान अपनी फिटनेस को मेनटेन रखने के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी करना ज्यादा पसंद करती हैं। बैडमिंटन खेलना, पिकल बॉल और रनिंग, जैसी सोहा की फेवरेट स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में से हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोहा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि रनिंग करने से न सिर्फ आप फिट रहते हैं बल्कि आपकी हार्ट हेल्थ भी बूस्ट होती है।
Fittest actresses in Bollywood Disha Patani Soha Ali Khan Kareena Kapoor Malaika Arora Katrina Kaif
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर खान अपने वर्कआउट रूटीन को कभी स्किप नहीं करती हैं। वह रोजाना वर्कआउट करना पसंद करती हैं। हालांकि, वह रोज अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करती हैं और बीच-बीच में ब्रेक भी देती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योगा, ट्रेडमिल और कोर वर्कआउट, करीना के फिटनेस रूटीन में सब शामिल है। करीना दो बच्चों की मां हैं और इन्हीं एक्सरसाइज से वह इतनी फिट रहती हैं। 
विज्ञापन
Fittest actresses in Bollywood Disha Patani Soha Ali Khan Kareena Kapoor Malaika Arora Katrina Kaif
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@malaikaaroraofficial
मलाइका अरोड़ा कई बार अपनी फिटनेस के राज का खुलासा करते हुए बता चुकी हैं कि अपने दिन की शुरुआत अभिनेत्री योगा से करती हैं। उन्हें योग करना काफी पसंद है। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्सरसाइज के वीडियोज साझा करती रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका एक दिन भी योग को मिस नहीं करती हैं। इसके अलावा एक्सरसाइज भी उनकी डेली रूटीन का हिस्सा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed