फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heeramandi Song: 'हीरामंडी' का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज, ऋचा-अदिति के साथ शाही अंदाज में दिखीं मनीषा-संजीदा

Sat, 09 Mar 2024 05:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 09 Mar 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Heeramandi first song sakal ban release starring manisha koirala richa chadha sanjeeda shaikh aditi rao hydari
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। संजय लीला भंसाली 'हीरामंडी' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सीरीज से सभी किरदारों का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं अब निर्माताओं ने इस सीरीज का पहना गाना भी जारी कर दिया है, जिसमें भव्यता की झलक देखने को मिली।

Heeramandi first song sakal ban release starring manisha koirala richa chadha sanjeeda shaikh aditi rao hydari
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज का पहला गाना 'सकल बन' रिलीज हो गया है। यह ट्रैक संजय लीला भंसाली के नए म्यूजिक लेबल 'भंसाली म्यूजिक' की शुरुआत का प्रतीक है। इस गाने के जरिए सीरीज की छोटी सी झलक दिखाई गई है। सीरीज के पहले गाने 'सकल बन' में मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल का पारंपरिक नृत्य देखने को मिला। गाने के भव्य सेट में संजय लीला भंसाली की कलात्मक दृष्टि और सोच भी देखने को मिली।

View this post on Instagram

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

Heeramandi first song sakal ban release starring manisha koirala richa chadha sanjeeda shaikh aditi rao hydari
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार इस सीरीज में ऐसे छह से सात गाने होंगे, जिसमें भव्यता की झलक देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि इस सीरीज के साउंडट्रैक को तैयार करने के लिए संजय लीला भंसाली से एक साल मेहनत की है और यह सीरीज और इसके गाने उनके दिल के बेहद करीब हैं। बीते गुरुवार को निर्माता ने अपना म्यूजिक लेबल लॉन्च किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस को दी थी।
The Goat Life: 'द गोट लाइफ' का ट्रेलर जारी, बेहतर जीवन की तलाश में मुश्किलों से जूझते दिखे पृथ्वीराज सुकुमारन

विज्ञापन
विज्ञापन
Heeramandi first song sakal ban release starring manisha koirala richa chadha sanjeeda shaikh aditi rao hydari
हीरामंडी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले संजय लीला भंसाली ने अपने ओटीटी डेब्यू के बारे में बात की थी और कहा था, 'मैं बड़ी फिल्में बनाता हूं और यह मेरे लिए स्वाभाविक है, लेकिन जब मैं ओटीटी में आया तो मैंने कुछ बड़ा किया। यह अब तक का मेरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है, इसलिए मैंने यह किया।डिजिटल माध्यम को अपनाने की जरूरत नहीं है, यह एक फिल्म देखने जैसा होगा। यह सिर्फ एक सीरीज नहीं है, बल्कि यह एक दुनिया है और मैं दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर 'हीरामंडी' के दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हूं। मैंने इसके लिए उत्सुक हूं।'
Ajay Devgn: 'सन ऑफ सरदार' के सेट पर अजय ने सबको खिलाई थी लाल मिर्च, विंदू दारा सिंह ने किया खुलासा

विज्ञापन
Heeramandi first song sakal ban release starring manisha koirala richa chadha sanjeeda shaikh aditi rao hydari
हीरामंडी, संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

यह सीरीज प्रेम, शक्ति, प्रतिशोध और स्वतंत्रता की महाकाव्य गाथा है। भंसाली प्रोडक्शंस की सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, ऋचा चड्ढा और संजीदा शेख सहित कई कलाकार शामिल हैं। 'हीरामंडी' 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Sanki: पूजा हेगड़े के साथ पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे अहान शेट्टी, अगले साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी 'सनकी'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed