ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और हीमैन धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल की निजी जिंदगी काफी उलझनों भरी रही है। भरत तख्तानी के साथ इस साल उनका रिश्ता टूटा है। करीब 12 साल शादी में रहने के बाद इस साल फरवरी में दोनों ने तलाक ले लिया। इस मुश्किल वक्त से गुजरने के बाद एशा की जिंदगी अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। वे विक्रम भट्ट की फिल्म से परदे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में वे इससे जुड़े इवेंट में शामिल हुईं। इस फिल्म का नाम 'तुमको मेरी कसम' है।
Esha Deol: पटरी पर लौट रही एशा देओल की जिंदगी, तलाक के छह महीने बाद इस फिल्म से कर रहीं परदे पर वापसी
एशा देओल की आगामी फिल्म को विक्रम भट्ट बना रहे हैं। इसमें एशा के साथ-साथ अभिनेत्री अदा शर्मा, अनुपम खेर और इश्वाक सिंह भी नजर आएंगे। विरल भियानी के इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एशा देओल को फिल्म से जुड़े एक इवेंट में जाते दिखाया गया है। एशा देओल मंच पर अदा शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा अन्य सितारे भी मौजूद हैं।
विक्रम भट्ट ने अपनी एक या दो नहीं, बल्कि पूरी चार फिल्मों का एलान किया है। 'तुमको मेरी कसम' के अलावा वे 'रण', 'विराट', 'तू मेरी पूरी कहानी' में बना रहे हैं। फिल्म 'तुमको मेरी कसम' में एशा लीड भूमिका निभाती नजर आएंगी। सामने आई वीडियो में एशा काफी शानदार लुक में नजर आ रही हैं।
Saira Banu: वैजयंती माला के जन्मदिन पर सायरा बानो का खास पोस्ट, अनसीन फोटो के साथ खूबसूरत लम्हों को किया याद
एशा को यूं काम पर वापसी के लिए तैयार देख फैंस उत्साहित हैं। कमेंट बॉक्स में अभिनेत्री को शुभकामनाएं दे रहे हैं। साथ ही उनके लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप मजबूत हैं। इसी मजबूती से फिल्मों में छा जाइए'।
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के जन्मदिन पर तिरुपति मंदिर पहुंची जान्हवी कपूर, रूमर्ड बॉयफ्रेंड भी साथ आएं नजर