फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Movies: इन फिल्मों ने स्वतंत्रता दिवस पर की मोटी कमाई, टिकट खिड़की पर हुई थी नोटों की बरसात

Sun, 16 Jun 2024 03:22 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 16 Jun 2024 03:22 PM IST
सार

हर साल किसी न किसी खास दिन पर कई बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाता है। निर्माताओं को उम्मीद होती है कि उस दिन या उसके आसपास की तारीख पर फिल्म को रिलीज करने से फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
Highest Grossing bollywood Movies on Independence Day gadar 2 ek tha tiger singham returns satyamev jayate
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला

हर साल किसी न किसी खास दिन पर कई बड़ी फिल्मों को रिलीज किया जाता है। निर्माताओं को उम्मीद होती है कि उस दिन या उसके आसपास की तारीख पर फिल्म को रिलीज करने से फायदा हो सकता है। कई मौकों पर तो इसमें कामयाबी हाथ लग जाती है, लेकिन कई बार फिल्में कमाई को तरस जाती हैं। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के लिए सबसे खास दिन है। हर साल इस दिन पर बड़े-बड़े कलाकारों की फिल्में रिलीज होती है। आज हम आपको, कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी।

Highest Grossing bollywood Movies on Independence Day gadar 2 ek tha tiger singham returns satyamev jayate
अमीषा पटेल और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

गदर 2

'गदर 2' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज हुई थी और रिलीज के पांचवे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस पर इसने 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने कुल मिलाकर 500 करोड़ से भी ज्यादा का कारोबार किया था।

Highest Grossing bollywood Movies on Independence Day gadar 2 ek tha tiger singham returns satyamev jayate
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
एक था टाइगर

सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'एक था टाइगर' ने साल 2012 के स्वतंत्रता दिवस पर मोटी कमाई की थी। फिल्म 15 अगस्त को ही रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने उस दिन 33 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Highest Grossing bollywood Movies on Independence Day gadar 2 ek tha tiger singham returns satyamev jayate
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

सिंघम रिटर्न्स

'सिंघम रिटर्न्स' 15 अगस्त, 2014 को रिलीज हुई थी। सैकल्निक के अनुसार, रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस साल 'सिंघम' फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग रिलीज होने वाला है। 

विज्ञापन
Highest Grossing bollywood Movies on Independence Day gadar 2 ek tha tiger singham returns satyamev jayate
जॉन अब्राहम - फोटो : एक्स- @TheJohnAbraham

सत्यमेव जयते

मिलाप झावेरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सत्यमेव जयते' भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिकॉर्ड कमाई कर चुकी है। इस फिल्म को 15 अगस्त, 2018 को रिलीज किया गया था और रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने पहले ही दिन 19.5 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी और दिव्या खोसला ने काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed