सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hina Khan: कैंसर के इलाज के बीच महीनों बाद बाहर घूमने निकलीं हिना खान, शॉपिंग करने के बाद खुद को दी ट्रीट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 16 Aug 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Stepped out after months for some shopping amid breast cancer treatment shares her beautiful photos
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री हिना खान कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते दिनों हिना ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की थी कि मेडिकल जांच में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अभिनेत्री काफी हिम्मत के साथ इस मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं। कैंसर से जंग के बीच उन्होंने शूटिंग पर वापसी कर दी है। नियमित रूप से जिम भी जा रही हैं। अब महीनों बाद वे अपने लिए खरीदारी करने निकली हैं। आज उन्होंने इसकी झलकियां साझा की हैं।

Trending Videos
Hina Khan Stepped out after months for some shopping amid breast cancer treatment shares her beautiful photos
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं। हिना ने शॉपिंग के बाद अपनी पसंदीदा हॉट चॉकलेट का लुत्फ उठाया। हिना ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'महीनों बाद आज बाहर निकली और शॉपिंग की। शॉपिंग के बाद हॉट चॉकलेट का लुत्फ उठाया। इलाज के बीच खुद के लिए यह ट्रीट बनती है। सिर्फ मैं, खुद को मजबूत बनाते हुए और खुद को बेइंतहा प्यार करते हुए'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Stepped out after months for some shopping amid breast cancer treatment shares her beautiful photos
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

साझा की गईं तस्वीरों में हिना ग्रीन कलर के आउटफिट में कैफे में बैठी नजर आ रही हैं। वे अपनी पसंदीदा कॉफी का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं। अगली तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी कुछ पसंदीदा डिशेज का स्वाद लेती दिख रही हैं। साथ में उन्होंने उन कपड़ों की तस्वीरें साझा की हैं, जो आज खरीदे हैं। 

Hina Khan Stepped out after months for some shopping amid breast cancer treatment shares her beautiful photos
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान को हंसता-मुस्कुराता और अपने साथ वक्त बिताता देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप इस खुशी की हकदार हैं। आप रॉकस्टार हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मुश्किल घड़ियों का सामना कैसे करना चाहिए, यह कोई आपसे सीखे'। एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत मजबूत हो, हमेशा खुश रहो और सलामत रहो'।
Sai Pallavi: साई पल्लवी को नहीं मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फैंस मायूस, एक सुर में बोलें- वो इसकी हकदार थीं

विज्ञापन
Hina Khan Stepped out after months for some shopping amid breast cancer treatment shares her beautiful photos
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान छोटे परदे की लोकप्रिय अदाकार हैं। उन्होंने चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा का किरदार अदा किया था। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद अभिनेत्री कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed