Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Khel Khel Mein box office collection day 2 akshay kumar Vaani Kapoor Taapsee Pannu Pragya film total earning
{"_id":"66bf698ec7058dae60043a57","slug":"khel-khel-mein-box-office-collection-day-2-akshay-kumar-vaani-kapoor-taapsee-pannu-pragya-film-total-earning-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein Collection Day 2: दूसरे दिन भी खेल दिखाने में चूकी 'खेल खेल में', फिल्म की कमाई में आई गिरावट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein Collection Day 2: दूसरे दिन भी खेल दिखाने में चूकी 'खेल खेल में', फिल्म की कमाई में आई गिरावट
'खेल खेल में' फिल्म ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर कई अन्य बड़ी फिल्मों से हुआ, जिसका असर पहले दिन ही फिल्म की कमाई पर पड़ा। वहीं, अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ चुकी है। चलिए जानते हैं 'खेल खेल में' ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अक्षय कुमार, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, अम्मी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील की फिल्म 'खेल खेल में' पहले दिन उम्मीद के मुकाबले कमाई करने में नाकामयाब रही। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, फिल्म को उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
3 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आज दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आज, शुक्रवार को फिल्म पहले दिन की कमाई के आस-पास तक भी नहीं पहुंच पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'खेल खेल में' ने दूसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की है। आज फिल्म की हालत और खस्ता हो गई है। हालांकि, अब फिल्म को वीकएंड से उम्मीद है कि फिल्म की हालत कुछ सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, कुल कमाई की बात करें तो 'खेल खेल में' अब तक 6.95 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें सात दोस्त एक रात डिनर पार्टी के लिए मिलते हैं और एक रोमांचक खेल खेलते है, जिसमें वे खुद ही उलझ कर रह जाते हैं। वह खेल होता है फोन का। दरअसल, सभी लोगों के फोन उस समय सार्वजानिक संपत्ति बन जाते हैं और उसके मैसेज या कॉल या निजी जानकारी सभी देख सकते हैं। ऐसे में सभी के छिपे राज एक-एक कर बाहर आने लगते हैं, जिसने उनके रिश्तों पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
5 of 5
'खेल खेल में'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'खेल खेल में' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म, वकाउ फिल्म्स और केकेएम फिल्म ने किया है। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, विपुल डी. शाह, कृष्ण कुमार, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय द्वारा निर्मित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।