Web Series: किताबों पर बनी हैं ये वेब सीरीज, किसी में अपराधी-पुलिस तो किसी में दिखी अधिनायकवादी शासन की कहानी
फिल्मों की तरह कई वेब सीरीज भी किताबों पर बन चुकी हैं। 'लीला', 'सेक्रेड गेम्स', 'स्टेट ऑफ सीज' और 'ए सूटेबल ब्वॉय' हिंदी में बनी कुछ चर्चित वेब सीरीज की सूची में शामिल हैं। इन सभी में एक बात समान है। ये सभी किसी न किसी किताब पर आधारित हैं। आइए जानते हैं, इन चारों सीरीज की बारे में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीला
नेटफिल्क्स की वेब सीरीज 'लीला' प्रयाग अख्तर की इसी नाम की किताब पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे आने वाले दिनों में अधिनायकवादी शासन का कब्जा होगा और किस-किस ढंग से लोग को काबू किया जाएगा। इसमें एक महिला अपनी लापता बच्ची को भी खोजने में लगी रहती है। इस सीरीज को 2019 में रिलीज किया गया था। इसमें हुमा कुरैशी, लाएशा मांगे, राहुल खन्ना, आकाश खुराना, आरिफ जकारिया, संजय सूरी, और सीमा बिस्वास ने अभिनय किया है।
ए सूटेबल ब्वॉय
'ए सूटेबल ब्वॉय' मशहूर लेखक विक्रम सेठ के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी 1950 के दशक की पृष्ठभूमि में लिखी गई है, जो लता नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे लता अपने प्रेमियों में से अपने जीवनसाथी को चुनती है। सीरीज में ईशान खट्टर, तान्या मनिकतला, माहिरा कक्कर, तब्बू, रसिका दुग्गल और नमित दास समेत कई कलााकारों ने अभिनय किया है। इसे 2020 में रिलीज किया गया था।
सेक्रेड गेम्स
नेटफिल्क्स की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया था और इसे खूब पसंद किया था। यह सीरीज विक्रम चंद्रा द्वारा लिखे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसकी कहानी एक अपराधी गणेश गायतोंडे और पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह के आस-पास घूमती है। यह 2018 में रिलीज हुई थी। इसके दो सीजन रिलीज हुए, जिनमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई।
Junglee Spy Universe: यशराज स्पाई यूनिवर्स की टक्कर में नई जासूसी दुनिया की तैयारी, ‘उलझ’ में दिखेगी पहली झलक
स्टेट ऑफ सीज: 26/11
जी5 की वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' ‘ब्लैक टॉरनेडो’किताब पर आधारित है, जिसे संदीप उन्नीथन ने लिखा है। इसमें मुंबई पर साल 2008 में हुए आतंकी हमले के दौरान लोगों की वीरता की कहानी दिखाई गई है। यह 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें अर्जन बाजवा, विवेक दहिया, तारा अलिशा, सिड मक्कार, शोएब कबीर और मुकुल देव ने काम किया था।
Avinash Tiwary: अविनाश ने सोचा था 10 साल बाद दोबारा रिलीज करेंगे 'लैला मजनू', छह साल पहले इस बात का हुआ था दुख

कमेंट
कमेंट X