सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kalki 2898 AD: हॉलीवुड कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट से चुराया गया कल्कि 2898 AD का यह सीन, लोगों ने इसे बताया शर्मनाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 13 Jun 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
Hollywood concept artist accused the makers of Kalki 2898 AD copying his work illegally shows evidence
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होने के कुछ दिनों बाद, एक हॉलीवुड कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट ने निर्माताओं पर उनके काम को अवैध रूप से कॉपी करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने दावे का समर्थन करते हुए सबूत भी साझा किए और इसके लिए निर्माताओं की खूब आलोचना भी की है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Trending Videos
Hollywood concept artist accused the makers of Kalki 2898 AD copying his work illegally shows evidence
'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम

सुंग चोई नामक इस कॉन्सेप्ट आर्टिस्ट ने मार्वल, डिज्नी और वार्नर ब्रदर्स जैसे स्टूडियो के साथ काम किया है। 'कल्कि 2898 AD' का ट्रेलर ऑनलाइन वायरल होने के बाद, उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर 10 साल पहले के अपने काम का एक फ्रेम और नाग अश्विन की फिल्म का एक और फ्रेम साझा किया, जो पहले वाले फ्रेम की हूबहू नकल जैसा लग रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sung Choi (@sungchoiart)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hollywood concept artist accused the makers of Kalki 2898 AD copying his work illegally shows evidence
कल्कि 2898 एडी ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उन्होंने लिखा, "कलाकृति का अनधिकृत उपयोग काफी गलत है। इससे मुझे इस गलत वातावरण में कला करने पर सवाल उठता है।" उन्होंने 'कल्कि 2898 AD' के निर्माताओं को भी टैग किया है। जैसे ही चोई की पोस्ट वायरल हुई, नेटीजंस उनके समर्थन में खड़े हो गए और 'कल्कि 2898 AD' के निर्माताओं को आड़े हाथों लिया।

Hollywood concept artist accused the makers of Kalki 2898 AD copying his work illegally shows evidence
'कल्कि 2898 एडी' में दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

 एक यूजर ने लिखा, "यह बहुत गलत है। ट्रेलर का पहला फ्रेम ही चोरी किया गया है। मुझे आश्चर्य है कि इससे और कितना बुरा हो सकता है," जबकि दूसरे ने कहा, "यह उनके लिए पूरी तरह से शर्म की बात है, सबसे दुखद बात यह है कि यह प्रोडक्शन हाउस का इंट्रो शॉट है।" हालांकि, इन सब के बीच निर्माताओं ने अभी तक चोई के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन
Hollywood concept artist accused the makers of Kalki 2898 AD copying his work illegally shows evidence
कल्कि 2898 एडी पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad

बता दें कि  निर्माताओं द्वारा कल्कि 2898 AD. के पोस्टर जारी किए जाने के बाद, नेटिज़न्स ने इसकी तुलना टिमोथी चेलमेट की ड्यून से की थी। हालांकि, निर्देशक नाग अश्विन ने तब टिप्पणी की थी कि यह समानताएं केवल "रेत के कारण" खींची गई थीं।

Anushka Sharma: भारत-PAK मैच के दौरान गुस्से में दिखीं अनुष्का, यूजर ने कहा- वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed