{"_id":"5c71191dbdec22128b55a10f","slug":"91st-academy-awards-here-some-interesting-things-about-oscar-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला ऑस्कर, आखिरी वक्त में बदला था फैसला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
इस वजह से एक कुत्ते को मिलने वाला था पहला ऑस्कर, आखिरी वक्त में बदला था फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Oscar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर अवॉर्ड 2019 के लिए रोमा और द फेवरेट के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। अब जब इन अवॉर्ड का ऐलान होने वाला है तो चलिए आपको बताते हैं कि इन अवॉर्ड्स की शुरुआत कैसे और कहां हुई। साथ ही ऐसी ही कुछ इंटरेस्टिंग बातें। साल 1929 में ऑस्कर आवार्ड की शुरुआत हुई। 24 फरवरी को 91वां अवॉर्ड समारोह है।
2 of 5
ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे दिलचस्प कहानी तो है पहले ऑस्कर अवार्ड विजेता की है। आधिकारिक तौर पर तो पहला ऑस्कर जर्मन कलाकार एमिल जैनिंग्स ने जीता था। बाद में एमिल ने जर्मन तानाशाह हिटलर के लिए काम किया और नाजी सरकार के लिए कई प्रचार फिल्में बनाईं। मगर जैनिंग्स इस अवार्ड के पहले हकदार नहीं थे।
3 of 5
Oscar award 2018
यह अवार्ड जर्मन शेफर्ड नस्ल के एक कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम था रियो टिन टिन। इस कुत्ते को पहले विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस में बचाया गया था। 1918 में फ्रांस में जंग लड रहे अमेरिकी वायुसेना के एक जवान ने रियो को बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Oscar award 2018
रियो टिन टिन हॉलीवुड में काफी मशहूर हो गया और उसने 27 फिल्मों काम किया। इनमें से चार तो 1929 में ही रिलीज हुई थीं। इन्हीं में एक में उसकी शानदार एक्टिंग के लिए अवार्ड कमेटी ने उसे ऑस्कर का हकदार माना।
विज्ञापन
5 of 5
Oscar award 2018
इसी बीच एकेडमी के पहले प्रेसीडेंट लुई मेयर को लगा कि अगर पहला ऑस्कर किसी कुत्ते को दिया गया, तो अच्छा संदेश नहीं जाएगा। जिसके बाद अवार्ड कमेटी को फिर से वोट करने को कहा गया। तब जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स को पहला ऑस्कर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।