{"_id":"62e41a58812f1e503d5c1355","slug":"amber-heard-declares-bankruptcy-she-is-unable-to-pay-10-million-for-ex-husband-johnny-depp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amber Heard: जॉनी डेप से मुकदमा हारने के बाद बैंक करप्ट हुईं एम्बर हर्ड, फैसले के खिलाफ दोबारा करेंगी अपील","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Amber Heard: जॉनी डेप से मुकदमा हारने के बाद बैंक करप्ट हुईं एम्बर हर्ड, फैसले के खिलाफ दोबारा करेंगी अपील
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' फेम जॉनी डेप उनकी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी कानूनी जंग पर थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हाई प्रोफाइल केस की चर्चा पूरे हॉलीवुड में रही, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। फिलहाल जॉनी डेप द्वारा दायर किए गए मानहानि मुकदमे में अभिनेता को जूरी ने निर्दोष पाते हुए उनकी पत्नी एम्बर को हर्जाने के तौर पर करीब 10 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने के लिए कहा था। अब जानकारी सामने आ रही है कि एंबर हर्ड ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने खुद को दिवालिया (बैंक करप्ट) घोषित कर दिया है और उनका कहना है कि वह भुगतान करने में असमर्थ हैं।
2 of 4
जॉनी डेप-एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री एंबर हर्ड के मुकदमे में कार्यवाही के दौरान कई हफ्तों चली सुनवाई में दोनों द्वारा दी गई गवाही और टिप्पणियो की रिकॉर्डिंग की गईं। जिसमें दोनों की ओर से गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। अंत में जूरी ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि एंबर को जॉनी डेप को 10 मिलियन डॉलर भुगतान करना होगा, जबकि डेप को भी हर्जाने के रूप में 2 मिलियन डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। इस फैसले के बाद एक्वामैन अभिनेत्री की कानूनी टीम ने न्यायाधीश को सूचित किया कि उनके पास हर्जाना चुकाने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं है।
3 of 4
एम्बर हर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
दोबारा अपील करेंगी एंबर हर्ड
जूरी के फैसले के बाद हर्ड 10 मिलियन डॉलर का भुगतान करने के विकल्प खोजने के लिए अदालती लड़ाई लड़ रही हैं। उनके द्वारा कथित तौर पर राशि कम करने के लिए अपील की गई है। इसके अलावा अभिनेत्री के प्रतिनिधि के एक बयान के अनुसार, वह जूरी के फैसले के खिलाफ दोबारा अपील कर रही हैं। बता दें कि अदालत द्वारा किए गए फैसले से एंबर हर्ड खुश नहीं हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए भी इस पर अपनी बात रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री एंबर हर्ड ने 20 जुलाई को खुद को दिवालिया घोषित किया और 21 जुलाई को वर्जीनिया के राष्ट्रमंडल में अपील की। 35 वर्षीय हर्ड ने संसाधनों की कमी के कारण खुद को भुगतान करने में असमर्थ बताते हुए अनुरोध किया है कि निर्णय को अमान्य घोषित कर दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।