फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp-Amber Heard Case: फिर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी एम्बर हर्ड! वकील बोले- नहीं दे पाएंगी 80 करोड़

Sat, 04 Jun 2022 02:07 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 Jun 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Amber Heard Lawyer Bredehoft said that actress will not be able to give 80 crore to johnny depp
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

जॉनी डेप और एम्बर हर्ड केस का फैसला आया चुका है। इस मामले पर फैसला सुनाते हुए जूरी ने एम्बर को 116 करोड़ रूपए डेप को देने के लिए कहा था। अब कोर्ट के इस फैसले पर पहली बार एम्बर के वकील का बयान सामने आया है। एम्बर इस फैसले के खिलाफ अपील करने की योजना बना रही है। उनके वकील ने गुरुवार की सुबह खुद इसकी घोषणा की। उनके वकील ने कहा, 'एम्बर जॉनी डेप को दिए गए हर्जाने में 80 करोड़ के भुगतान करने में असमर्थ हैं।'

Amber Heard Lawyer Bredehoft said that actress will not be able to give 80 crore to johnny depp
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : social media

वकील ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'अदालत में कई चीजों की अनुमति दी गई थी जिनकी अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी, जिसकी वजह से जूरी भ्रमित हो गई।' इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या हर्ड हर्जाने में 80 करोड़ का भुगतान करने में सक्षम होंगी? इस पर उन्होंने नहीं में जवाब दिया।

Amber Heard Lawyer Bredehoft said that actress will not be able to give 80 crore to johnny depp
जॉनी डेप-केमिली वास्केज - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेडहोफ्ट ने बताया कि साल 2020 में यूके कोर्ट ने डेप को घरेलू हिंसा समेत 12 मामलों में दोषी पाया था, लेकिन उन्हें यहां की अदालत में इसे बताने की अनुमति नहीं मिली थी। उन्होंने आगे बताया कि इस केस में उनके पास कई सबूत थे जिन्हें पेश नहीं होने दिया गया। जबकि वह सबूत यूके वाले केस में शामिल थे। वकील ने बताया कि एम्बर ने यूके में यह केस जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amber Heard Lawyer Bredehoft said that actress will not be able to give 80 crore to johnny depp
जॉनी डेप - फोटो : Social Media

बता दें कि हर्ड द्वारा घरेलू हिंसा का केस करने के बाद डेप ने एक्ट्रेस पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कोर्ट में डेप पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया था डेप ने उनके साथ गलत व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न किया है। वहीं अब जब इस केस पर उनके पक्ष में फैसला नहीं आया है तो एम्बर ने इसे निराशाजनक बताया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed