फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Johnny Depp Amber Heard: मोहब्बत की कहानी नफरत में कैसे बदली? 10 पॉइंट्स में पढ़ें जॉनी-एम्बर की पूरी कहानी

Thu, 02 Jun 2022 07:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 02 Jun 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard: from marriage to court verdict know what happened till now
एम्बर हर्ड-जॉनी डेप - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और उनकी पत्नी एम्बर हर्ड के बीच छिड़ी जंग किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच कोर्ट में हुई इस कानूनी लड़ाई में एक के बाद एक हैरान कर देने वाले खुलासे हुए थे। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद अब आखिरकार इस केस का फैसला आ गया है। कोर्ट ने जॉनी डेप के पक्ष में सुनाते हुए एम्बर पर जुर्माना लगाया है। लेकिन जो लोग इस हाई प्रोफाइल केस से अंजान है, हम उनको आसान भाषा में दोनों के बीच के इस विवाद को समझाने जा रहे हैं, कि कैसे दोनों की मुलाकात का सफर प्यार में बदला और फिर बात नफरत तक पहुंच गई।

Johnny Depp Amber Heard: from marriage to court verdict know what happened till now
जॉनी डेप, एम्बर हर्ड - फोटो : Social Media

1. ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात
हॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप और अभीनेत्री एम्बर हर्ड की मुलाकात साल 2009 में फिल्म 'द रम डायरी' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में जहां जॉनी ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी, वहीं एम्बर हर्ड उनकी लव इंटरस्ट शेनॉल्ट के किरदार में दिखाई दी थीं। 

Johnny Depp Amber Heard: from marriage to court verdict know what happened till now
जॉनी डेप-एंबर हर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

2. ऐसे परवान चढ़ा इश्क  
2009 में साथ काम करने के बाद दोनों ने अपने करंट पार्टनर्स से अलग होने का फैसला कर लिया था। इस फैसले के बाद साल 2011 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। चार वर्षों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद जॉनी और एम्बर ने साल 2015 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard: from marriage to court verdict know what happened till now
जॉनी डेप - फोटो : Social Media

3. एक साल में ही दोनों के बीच हुई अनबन  
शादी के अगले साल यानी 2016 में ही जॉनी और एम्बर के बीच लड़ाई की खबरें आने लगी थीं। इसी साल मई में एम्बर चेहरे पर चोट के निशान के साथ कोर्ट पहुंची और उन्होंने कोर्ट में अपील की थी कि वह डेप को उनसे अलग रहने का आदेश दें। एम्बर ने दावा किया था कि जॉनी ने उनके साथ मारपीट की थी और अपने चेहरे पर लगी चोट के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि डेप ने गुस्से में उनके चेहरे पर फोन फेंका था। लेकिन जॉनी के वकीलों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए एम्बर पर वित्तीय लाभ लेने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Johnny Depp Amber Heard: from marriage to court verdict know what happened till now
जॉनी डेप और उनकी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड - फोटो : ट्विटर

4. आखिर हो गया तलाक 
इस केस के बाद दोनों ने संयुक्त रूप से अलग होने का ऐलान कर लिया था। साल 2017 में दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई और आधिकारिक रूप से दोनों की शादी खत्म हो गई थी। एम्बर हर्ड को जॉनी डेप से सात मिलियन डॉलर तलाक की एलमनी के रूप में मिले थे, जिसे उन्होंने बच्चों के अस्पताल को दान कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed